राहुल गांधी की बहन का जिक्र कर पूछा गया उनकी बहन के हालात के बारे में सवाल तो फूट-फूट रो पड़े सीएम योगी

हिजाब मामले पर सीएम योगी ने कहा कि एक बालिका अगर स्कूल जा रही है और वह स्कूल की निर्धारित ड्रेस में रहेगी तो अच्छा रहेगा। एक बालक स्कूल के निर्धारित ड्रेस में रहेगा तो अच्छा होगा

द न्यूज 15 
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा जीत दर्ज कर दोबारा सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, योगी आदित्यनाथ एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू के दौरान उस वक्त भावुक हो गए और रो पड़े, जब उनकी बहन के बारे में सवाल किया गया।

इंडिया टीवी को दिए गए इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने सवाल किया कि राहुल गांधी ने भी अपनी बहन (प्रियंका गांधी) को मैदान में उतारा है। इसके बाद उन्होंने दुकान पर काम करतीं सीएम योगी की बहन की तस्वीर दिखाकर सवाल किया, जिसे देखकर यूपी के सीएम बेहद भावुक हो गए। सीएम योगी ने रुंधे गले से कहा, “मैं योगी हूं और मुझे पूरे प्रदेश का ध्यान रखना होता है। एक मुख्यमंत्री के तौर पर मैंने राजधर्म की शपथ ली है, परिवार कि नहीं।” ये बातें कहते-कहते सीएम योगी की आंखें भर आई थीं।

रजत शर्मा ने एक और सवाल किया, “मुस्लिम महिलाएं कहती हैं कि सीएम योगी जैसा पहनावा पहनना चाहते हैं, पहन लेते हैं लेकिन हमें हिजाब नहीं पहनने देते हैं।” इस पर सीएम योगी ने जवाब दिया, “मुझे किसी के पहनावे पर कोई आपत्ति नहीं है। घर में कौन क्या पहन रहा है, बाजार में कौन क्या पहन रहा है, इस पर हम लोगों को आपत्ति करने का कोई अधिकार नहीं है। लेकिन मेरा मानना है कि देश की व्यवस्था संविधान से चलनी चाहिए।” सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक बालिका अगर स्कूल जा रही है और वह स्कूल की निर्धारित ड्रेस में रहेगी तो अच्छा रहेगा। एक बालक स्कूल के निर्धारित ड्रेस में रहेगा तो अच्छा होगा। उन्होंने कहा, “नहीं तो, आप स्कूल-कॉलेज के लिए कह रहे हैं कल सेना में यही बात कहेंगे।”

हर साल सीएम योगी को राखी भेजती हैं उनकी बहन : पौड़ी गढ़वाल में नीलकंठ महादेव मंदिर के पास सीएम योगी की बहन शशि पयाल की दुकान है। शशि रोज अपने भाई (सीएम योगी) की जीत के लिए नीलकंठ महादेव से प्रार्थना कर रही हैं। हालांकि, उनको ये बात बहुत तकलीफ देती है कि 28 साल से वे अपने भाई की कलाई पर राखी नहीं बांध सकी हैं। वे हर साल सीएम योगी को राखी भेजती हैं।

Related Posts

सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

Continue reading
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद