मेरी उम्र 77 हो गई, सिर्फ सलाह दे सकता हूं; पार्टी के वरिष्ठ नेता का भाजपा पर तंज

द न्यूज 15 

कोलकाता । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सीनियर नेता तथागत रॉय ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। रॉय ने ट्वीट करके कहा कि कल के चुनाव परिणामों के बाद, मुझे फोन आ रहे हैं, “आप बस वहां बैठकर ट्वीट करने के बजाय और कुछ क्यों नहीं कर रहे हैं? उन्होंने कहा, “अब स्ट्रेट होने की जरूरत है। मैं 77 साल का हूं और भाजपा के मानदंडों के अनुसार, सक्रिय राजनीति से बाहर हूं। मैंने अपने विचार अधिकारियों को बता दिए हैं। मेरा काम हो गया।”

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के 10 महीने के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को नगर निकायों में भी पूरे विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की 107 नगरपालिकाओं में से 102 में जीत दर्ज की है। तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम से विधायक शुभेंदु अधिकारी का ‘गढ़’ मानी जाने वाली कांथी नगरपालिका में जीत हासिल की है जबकि उत्तर बंगाल की पहाड़ों की राजनीति में नवागंतुक ‘हमरो पार्टी’ ने तृणमूल कांग्रेस, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा और भाजपा को पछाड़ कर दार्जिलिंग नगरपालिका पर कब्जा कर लिया।

भाजपा, जो पिछले साल विधानसभा चुनावों में 77 सीटें जीतकर पश्चिम बंगाल में मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी थी, अपना खाता खोलने में विफल रही। कांग्रेस भी एक भी सीट जीतने में नाकाम रही। इस चुनाव में टीएमसी के कुल 2,258, भाजपा के 2021, बसपा के 30 और भाकपा के 99 उम्मीदवार मैदान में थे। इसके अलावा 158 उम्मीदवार राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के भी थे। 843 प्रत्याशी निर्दलीय भी चुनाव में उतरे थे।

BJP ने की थी चुनाव नतीजों पर रोक लगाने की मांग
चुनाव के बाद भाजपा ने कहा था कि इसके परिणामों पर रोक लगा देनी चाहिए। भाजपा का आरोप था कि टीएमसी ने चुनाव में धांधली की है। भाजपा राज्यपाल से चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर भी ध्यान देने को कहा था। भाजपा की बंगाल यूनिट ने राज्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर राज्य में कानून-व्यवस्था की पूरी तरह से विफलता का हवाला देते हुए चुनावों को अमान्य घोषित करने की मांग की थी।

Related Posts

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

Continue reading
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

टीएमसी में जारी टूट के बीच अब सांसद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी