धरना प्रदर्शन को सफल बनाने को भाकियू नेताओं ने किया दर्जनों गांवों का दौरा

ग्राम बड़ा पैमार, भरेकी, खानपुर, गजरौला, सादतपुर, गुनियापुर, फाजलपुर तबेला, बसेड़ा, मेमन सादात, शेखपुरा आदि गांवों  में किया गया जनसम्पर्क 

द न्यूज 15 

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में दौरा कर 3 मार्च को नजीबाबाद तहसील में क्षेत्र के किसानों व आम जन की अनेक समस्याओं को होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जन संपर्क कर रणनीति बनाई।
मंगलवार को भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर व राष्ट्रीय प्रचार मंत्री होशियार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों ने ग्राम बड़ा पैमार, भरेकी, खानपुर, गजरौला, सादतपुर, गुनियापुर, फाजलपुर तबेला, बसेड़ा, मेमन सादात, शेखपुरा आदि गांवों के किसानों से संपर्क कर 3 मार्च को नजीबाबाद तहसील में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पंचायते की।  इस अवसर पर ग्राम बड़ा पैमार में चंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किसानों की पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर ने कहां कि किसान को अपने बेचे गए गन्ने का भुगतान समय से नही हो रहा और किसानों पे देय बैंक व राजस्व वसूली का पूरा जोर बना रक्खा है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन आंखे मूंदे बैठा है और खनन माफियाओं के ओवर लोड वाहनों ने बिजनौर से कोटद्वार तक सड़क खोद कर सड़क मैं इतने गहरे गहरे गड्ढे बना दिए हैं कि आए दिन किसानों की गन्ने की ट्राली पलट जाती हैं आम राहगीर अपने घर से किसी शादी ब्याह में जाने के लिए नहा धो कर घर से चलता है तो जाते-जाते मिट्टी और धूल में उसका भूत बन जाता है।
बाबूराम तोमर ने कहा की प्रशाशन की मिलीभगत से बन रहे एनएच 74 को इतनी घटिया सामग्री लगाकर बनाया जा रहा है कि नजीबाबाद से कोतवाली तक ही दर्जनों जगह हाल ही में बनी सड़क में दरारे पड़ने से फट चुकी है पर कोई देखने को तैयार नहीं है। किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को जंगली व आवारा जानवरों द्वारा तबाह करने पर भी कोई मुआवजा नहीं दिया जाता और बिजली विभाग के अधिकारियों के शोषण और भ्रष्टाचार के चलते न टाइम पर बिजली मिल पा रही है और न सही बिल मिल पा रहे है बिल टाइम से न मिलने से बिजली बिल बढ़ जाता है जिसका डिस कनेक्शन का किसान को पता तक नहीं चलता और बिजली जेई किसान के केबिल को गैर कानूनी बताकर बड़ा जुर्माना लगाने कर डर लगाकर अवैध वसूली करते है और जिन किसानों से पैसे न मिले उन किसानों की फर्जी फर्जी तरीके से चैकिंग रिपोर्ट भर कर उन पर गलत तरीके से जुर्माना बिठाया जा रहा है इन सब समस्याओं के समाधान हेतु 3 मार्च को नजीबाबाद तहसील में भाकियू जोरदार धरना प्रदर्शन करेगी।
भाकियू के संपर्क अभियान में ऋषिपाल सिंह, अभिषेक कुमार, ध्यान सिंह, संदीप सिंह, अनुज कुमार, रामौतार चौहान, मोहित कुमार आदि शामिल रहे

  • Related Posts

     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    ग्वालियर। मुरैना और धौलपुर जिलों में किसानों का…

    Continue reading
    कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’
    • TN15TN15
    • October 18, 2026

    कोलकाता के चोर बागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    • By TN15
    • October 19, 2026
     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    • By TN15
    • October 19, 2026
    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई

    • By TN15
    • October 19, 2026
    बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई

    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति

    • By TN15
    • October 19, 2026
    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति