मोदी के गढ़ में गरजेंगी ममता बनर्जी, वाराणसी में अखिलेश संग मेगा शो

द न्यूज 15 

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी एक बार फिर यूपी चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रही हैं। छठे चरण की वोटिंग के बीच गुरुवार को ममता बनर्जी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ रैली करेंगी।
काशी सहित 54 सीटों पर 7 मार्च को सातवें चरण में वोटिंग होगी। सपा के वाराणसी जिला प्रमुख संजय मिश्रा ने बताया, ”पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री 2 मार्च (बुधवार) की शाम वाराणसी पहुंचेंगी। अगले दिन वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव केस साथ एरही गांव में जनसभा को संबोधित करेंगी।” मिश्रा ने बताया कि इस रैली में सपा गठबंधन के साथी राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओम प्रकाश राजभर और अपना दल की कृष्णा पटेल की भी मंच पर मौजूदगी होगी।
इस चुनाव में ऐसा पहली बार होगा जब सपा गठबंधन के सभी साथी एक ही रैली में एकसाथ मंच पर मौजूद होंगे। माना जा रहा है कि इस चुनाव में यह विपक्ष की सबसे बड़ी रैली होगी और छठे चरण की वोटिंग के बीच शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश किया जाएगा। इससे पहले 8 फरवरी को ममता बनर्जी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। तब ममता बनर्जी ने बीजेपी को हराने और सपा गठबंधन को जितवाने की अपील की थी।

रालोद के प्रवक्ता अनिल दुबे ने 3 मार्च की रैली में चौधरी के शामिल होने की पुष्टि की। सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने कहा, ”बेशक ओम प्रकाश राजभर जी वहां होंगे।” योगी सरकार में मंत्री रहे और सपा के फाजिलनगर से प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य भी शामिल हो सकते हैं।

काशी से आने वाले बीजेपी के प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा, ”टीएमसी का यूपी में कोई आधार नहीं है। इसलिए टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वाराणसी में रैली से पूर्वांचल के चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ममता बनर्जी और अखिलेश यादव की रैली क्षेत्र में कोई राजनीतिक समीकरण नहीं बदलने जा रही है।”

Related Posts

सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

Continue reading
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद