फर्जी वीडियो शेयर करने पर अखिलेश यादव की किरकिरी

द न्यूज 15 
लखनऊ। कुंडा के विधायक और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और इसी सीट से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के बीच का विवाद दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। कुंडा में दोनों दलों की ओर से एक दूसरे पर लगाए गए आरोपों के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को फर्जी मतदान का एक वीडियो ट्वीट किया, जिसको लेकर अब उनकी किरकिरी हो रही है। हालांकि, कुछ देर बाद ही उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक यूजर्स इसका स्क्रीनशॉट ले चुके थे, जिस वायरल करते हुए उन पर सवाल दागे जा रहे हैं।
क्या था अखिलेश यादव का ट्वीट : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार शाम एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि यह कुंडा का है। उन्होंने आरोपी शख्स की गिरफ्तारी की मांग के साथ चुनाव रद्द करने की मांग की। अखिलेश ने लिखा, ”कुंडा में जिस तरह बूथ पर उपस्थित किसी दल के अवांछित व्यक्ति द्वारा सरेआम महिलाओं के वोटों का बटन दबाया जा रहा है, उसके वीडियो का संज्ञान लेते हुए चुनाव पर्यवेक्षक चुनाव आयोग से कुंडा का चुनाव रद्द करने की अपील करें। साथ ही दोषी व्यक्ति को चिह्नित कर तत्काल गिरफ्तार करवाएं।
रविवार की शाम मतदान के बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें मतदान कक्ष में बैठा एक व्यक्ति मतदाता के आने पर खुद ही उठकर ईवीएम का बटन दबा रहा था। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन ने रविवार शाम ही इस वीडियो का यह कहते हुए खंडन किया था कि वीडियो कुंडा का नहीं है। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई थी कि जांच में पता चला कि यह वीडियो 2019 के संसदीय चुनाव का है। वीडियो हरियाणा के फरीदाबाद से संबंधित है।
क्या है पूरी सच्चाई :  दरअसल, यह वीडियो 2019 लोकसभा चुनाव का है। फरीदाबाद में हुई इस घटना के बाद आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया था। यह फर्जी वीडियो बिहार चुनाव के दौरान भी वायरल हो गया था। तब इसे बिहार का बताया जा रहा था।

Related Posts

सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

Continue reading
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद