जौनपुर में रामजानकी मठ की महिला साध्वी को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

द न्यूज 15

जौनपुर । जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत थानागद्दी ग्राम सभा के रामजानकी मठ की महिला महंत को अज्ञात बदमाशों ने शनिवार की भोर में गोली मार दी। साध्वी की हालत गंभीर है। इलाज के लिए उसे ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया है। पुलिस दो को संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। मौके पर अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
बम्मावन और थानागद्दी ग्राम सभा की सीमा पर स्थित राम जानकी मठ की छत पर बने कमरे में शनिवार की भोर में एक अज्ञात बदमाश ने 48 वर्षीय महिला साध्वी इंद्रावती दास महराज मौजूद थी। तभी बदमाशों ने दो गोली मार दी। एक गोली साध्वी के माथे को छूकर निकल गई जबकि दूसरी गोली सीने में बाई तरफ लगी। घटना के बाद घायल साध्वी ने खुद से 112 डायल पुलिस और थानागद्दी चौकी इंचार्ज को फोन कर सूचना दी। मौके पर केराकत कोटवाल लक्ष्मण पर्वत और थानागद्दी चौकी इंचार्ज संतोष यादव मौके पर पहुंच और। पहले घायल को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत भेजा गया वहाँ से हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया। वही घटना स्थल से दो खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है। मामले में पुलिस ने दो संदिग्धो को हिरासत मे लिया है।
केराकत कोतवाल का कहना है प्रथम दृष्टाया देखने से लग रहा है की हमलावर पहले से ही घर मे मौजूद था, क्योंकि जिस कमरे मे घटना हुई है वहाँ और पूरे मकान मे जाने का सिर्फ एक ही रास्ता है। जो की घटना के बाद भी अंदर से बंद था। पुलिस ने बताया की जब हम लोग मौके पर पहुचे तो घर अंदर से बंद था। मामले में पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में लिया है। घटना के संदर्भ में आसपास के लोगों का कहना है कि हमने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। वहीं लोगों ने बताया कि महिला कड़े दिमाक की थी। इस कारण ने कोई मंदिर में पूजा के लिए भी नही जाता था।
भाई-बहन का आपसी विवाद भी हो सकता है कारण : साध्वी इंद्रवती दास महराज और उसका भाई ऋषि गुप्ता दोनों ही बचपन से महंत रामकिशोर दास के साथ रहते थे। दोनो किशोर दास की सेवा करते थे। 2017 मे रामकिशोर दास ने अपनी मृत्यु से पहले मठ का उत्तराधिकारी इंद्रवती दास को बना दिया। जिससे भाई बहन मे विवाद हो गया और विवाद क्षेत्र मे चर्चा का विषय भी रहा था। महंत की मृत्यु के बाद इंद्रवती से उसके भाई का कई बार् विवाद हुआ। फिर उसने अपने भाई को वहाँ से भगा दिया। और वह अब से थानागद्दी बाज़ार मे किराए के मकान मे रहता है।

Related Posts

Malviya Nagar Fire: 21 मौतें, होटल मालिक का नाम लोकेश बजाज, पकड़ने के लिए छापेमारी 

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल…

Continue reading
मदरसे जा रही 12 साल की बच्ची का शव बरामद, बडगाम में रेप और हत्या की आशंका से सनसनी

मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के गालवानपोरा गांव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

  • By TN15
  • June 6, 2026
अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

  • By TN15
  • June 6, 2026
छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

  • By TN15
  • June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

  • By TN15
  • June 6, 2026
कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

  • By TN15
  • June 6, 2026
Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

  • By TN15
  • June 6, 2026
जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे