केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में नहीं होगा पडोसी राज्यों का प्लास्टिक कचरा

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा देशभर में 1 जुलाई से एकल उपयोग प्लास्टिक पर पाबंदी की अधिसूचना जारी की जा चुकी है।
अब दिल्ली को पड़ोसी राज्यों का प्लास्टिक कचरा प्रदूषित नहीं करेगा। प्राकृतिक तरीके से नष्ट नहीं होने के चलते प्लास्टिक कचरे को पर्यावरण के लिए बेहद नुकसानदायक माना जाता है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने अन्य राज्यों से प्लास्टिक कचरा लाने पर पाबंदी लगाने की घोषणा की है। प्लास्टिक कचरे को निगम के टोल बूथों पर ही रोकने की योजना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के बाद अब दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने भी इस संबंध में सार्वजनिक सूचना निकाली है। इसमें जहां एकल उपयोग प्लास्टिक का निर्माण करने वाले उद्यमी, स्टाकिस्ट, वितरक, दुकानदार आदि को 30 जून तक इसे बंद करने को कहा गया है, वहीं पड़ोसी राज्यों से आने वाले प्लास्टिक कचरे पर भी पाबंदी की घोषणा की गई है।
DPCC की ओर से दिल्ली नगर निगम को पत्र भेजा जाएगा, जिससे दिल्ली में प्रवेश करते समय टोल बूथ पर ही प्लास्टिक कचरा लाने वाले वाहनों को रोका जा सके।

दिल्ली के खासतौर पर बवाना, मुंडका और बादली जैसे इलाकों में प्लास्टिक रिसाइकिल का काम बड़े पैमाने पर होता है। यहां प्लास्टिक को रिसाइकिल करने के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश से भी लाया जाता है। ऐसे में अगर प्लास्टिक कचरे के लाने पर पाबंदी लगाई जाती है तो यहां रिसाइकिलिंग उद्योग ठप पड़ जाएगा।

DPCC के मुताबिक पर्यावरण को होने वाले नुकसान को देखते हुए इसका फैसला लिया गया है। क्योंकि, रिसाइकिलिंग उद्योग के लिए बहुत सारा प्लास्टिक कचरा आ जाता है। इसमें से छांटने के बाद प्लास्टिक कचरे का एक हिस्सा बाहर छोड़ दिया जाता है, जिसे बाद में जला दिया जाता है। इसके चलते सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले प्रदूषक कण हवा में घुल-मिल जाते हैं और लोगों को बीमार करते हैं।

DPCC ने आम लोगों को भी एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर आगाह किया है। खासतौर पर धार्मिक और अन्य समारोहों में इस प्रकार के प्लास्टिक के इस्तेमाल और उन्हें आग लगाने से बचने को कहा गया है। खासतौर पर जाड़े के समय प्लास्टिक कचरा जलाने के चलते हर साल ही लोगों को ज्यादा प्रदूषण का सामना करना पड़ता है।

Related Posts

अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

ऋषी तिवारी दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर शनिवार…

Continue reading
छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

  • By TN15
  • June 6, 2026
अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

  • By TN15
  • June 6, 2026
छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

  • By TN15
  • June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

  • By TN15
  • June 6, 2026
कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

  • By TN15
  • June 6, 2026
Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

  • By TN15
  • June 6, 2026
जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे