यूपी में 57.44% तो पंजाब में 63.44% हुआ मतदान

द न्यूज 15 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शाम पांच बजे तक 57.44 फीसदी मतदान (तीसरे चरण के लिए) हो गया, जबकि पंजाब में इतने वक्त तक 63.44 फीसदी वोट डले हैं।
यूपी और पंजाब दोनों ही राज्यों में बड़े नेताओं ने भी अपना मत का प्रयोग किया। यूपी में जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ वोट डाला तो वहीं पंजाब में सीएम चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, बादल परिवार, भगवंत मान और कैप्टन अमरिंदर ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट डाले। वहीं, पंजाब में बॉलीवुड ऐक्टर सोनू सूद एक पोलिंग बूथ में एंट्री लेना चाह रहे थे। इस दौरान उनकी कार जब्त कर ली गई और उन्हें घर भेज दिया गया। यह जानकारी देते हुए पंजाब के मोगा जिला में पीआरओ प्रभदीप सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “अगर वह अपने घर से बाहर निकले तो उनके खिलाफ ऐक्शन लिया जाएगा।” बता दें कि सूद की बहन मालविका सूद मोगा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
यूपी में तीसरे चरण के मतदान के बीच दोपहर डेढ़ बजे तक कई जगहों से ईवीएम खराब होने की खबरें आईं। इस बीच, विपक्षी दल सपा ने आरोप लगाया कि फर्रुखाबाद की 193 अमृतपुर विधानसभा के बूथ नंबर 38 पर ईवीएम में साइकिल चुनाव चिन्ह ही नहीं है। अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले दल ने इस बाबत चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने की गुहार लगाई है। इस बीच, सपा ने दावा किया कि कानपुर नगर की कानपुर कैंट विधानसभा 216 पर बूथ संख्या 276 पर ईवीएम खराब हो गई। बिल्हौर विधानसभा 209 की बूथ संख्या नौ पर प्रशासन की उपस्थिति में फर्जी वोट डाले जा रहे हैं, जबकि कन्नौज जिले की विधानसभा तिरवा-197 बूथ संख्या 214 पर पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह ने बूथ एजेंट सुमित कश्यप को मारा और जान से मारने की धमकी दी है। सपा का आरोप है कि जिला प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।

Related Posts

परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’