इक्वाडोर जेल संघर्ष में 68 मारे गए

क्विटो | इक्वाडोर के शहर गुआयाकिल में जेल में संघर्ष के दौरान कम से कम 68 लोग मारे गए हैं। स्टेट अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने पुष्टि की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह हुई झड़पों में 12 अन्य घायल हो गए।

यह घटना जेल के पवेलियन 2 में हुई, जिसमें लगभग 700 कैदी रहते हैं और इनमें विस्फोट, चाकुओं का इस्तेमाल और गद्दे जलाना शामिल है।

पुलिस ने कहा कि संघर्ष मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े समूहों के बीच सत्ता संघर्ष का परिणाम था।

राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने कहा कि उन्होंने स्थिति का विश्लेषण करने के लिए एक सुरक्षा समिति बुलाई है।

पुलिस रिपोटरें के अनुसार, इक्वाडोर की जेलों में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच अक्सर संघर्ष होते हैं और इस साल अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

ग्वायाकिल में लिटोरल पेनिटेंटरी(जेल) में 29 सितंबर को एक और विद्रोह हुआ था, जिसमें 118 कैदी मारे गए थे।

इसे देश के इतिहास में सबसे भयानक जेल दंगा माना जाता है।

Related Posts

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच ओमान के तट…

Continue reading
कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!