सरकारी स्‍कूल में अपने बच्‍चों का दाख‍िला नहीं करवा पाए संत रव‍िदास मंद‍िर के पुजारी, प्रधानमंत्री को सुनाई द‍िक्‍कत

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (16 फरवरी ) को संत रविदास जयंती के मौके पर दिल्ली के करोल बाग स्तिथ गुरु रविदास आश्रम मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी सुबह ही मंदिर पहुंच गए और पूजा-अर्चना के बाद भजन कीर्तन भी किया। पीएम मोदी ने भजन-कीर्तन के दौरान मजीरा भी बजाया और वहां पर मौजूद लोगों से बातचीत भी की। इस दौरान पीएम मोदी ने मंदिर के पुजारी पंडित रामसहारे शुक्ला से मिलकर उनका हलचल जाना।
पुजारी ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए बताया कि पीएम ने मुझसे आकर पूछा कि कहां पर रहते हो? इसके जवाब में पुजारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में रहता हूं। पीएम मोदी ने आगे पूछा कि बच्चों को स्कूल पढ़ा रहे हैं? इसके जवाब में पुजारी ने पीएम को बताया कि सरकारी स्कूल में दाखिले के लिए दो बार श्रावस्ती के सांसद के पास गया था, लेकिन किसी कारणवश एडमिशन नहीं हो सका। पुजारी ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री ने इसके बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता को अपने पास बुलाया और कहा कि आदेश जी, पंडित जी के काम की जो भी प्रक्रिया है देखिए और उसको कराइए। पुजारी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इस व्यवहार के बाद मैं भावुक हो गया।
पीएम मोदी ने संत रविदास जयंती के अवसर पर ट्विट करते हुए लिखा कि, “रविदास जयंती के पुण्य अवसर पर आज मैंने दिल्ली के श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर जाकर दर्शन किए। सभी देशवासियों को रविदास जयंती की शुभकामनाएं।” पीएम मोदी संत रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद भजन कीर्तन में भी शामिल हुए और इस दौरान पीएम ने काफी देर तक मजीरा भी बजाया। पीएम मोदी ने एक और ट्वीट करते हुए एक यूट्यूब वीडियो शेयर किया और इसके साथ पीएम ने लिखा कि, “संत रविदास जी का यह पवित्र धाम जन-जन के लिए एक प्रेरणास्थल है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि एक सांसद के रूप में मुझे यहां के विकास कार्यों को पूरा करने का अवसर प्राप्त हुआ है।” पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वाराणसी में रविदास मंदिर पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे।

Related Posts

आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?
  • TN15TN15
  • August 21, 2026

आनंद तेलतुंबडे (मूल अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद: एस…

Continue reading
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने तमिलनाडु के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘मायावती जी आईं लेकिन…’ CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज

  • By TN15
  • August 21, 2026
‘मायावती जी आईं लेकिन…’ CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज

जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

  • By TN15
  • August 21, 2026
जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

  • By TN15
  • August 21, 2026
आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

  • By TN15
  • August 20, 2026
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

  • By TN15
  • August 20, 2026
बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

  • By TN15
  • August 20, 2026
Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!