राजस्थान में सक्रिय कोविड मामलों में वृद्धि

जयपुर | राजस्थान में सक्रिय कोविड -19 मामलों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है, पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 17 ताजा मामले सामने आए हैं, जिनमें से 10 जयपुर से हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, जयपुर के अलावा बाड़मेर (चार), अजमेर (दो) और जोधपुर (एक) मामला दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि तीन महीनों में यह पहली बार है कि राज्य की राजधानी में नए मामलों की संख्या दोहरे अंकों में है।

यह आंकड़ा चिंता का विषय है क्योंकि जयपुर के सभी स्कूल और कॉलेज 15 नवंबर से शत-प्रतिशत व्यवस्था के साथ व्यक्तिगत रूप से कक्षाएं शुरू करेंगे।

साथ ही, भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच 17 नवंबर को एसएमएस स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जहां फिर से 100 प्रतिशत लोगों को बैठने की अनुमति दी गई है। लेकिन पूरी तरह से वैक्सीनेटिड दर्शकों को ही अनुमति दी जाएगी।

इस बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन जारी रखने की चेतावनी दी है।

25 अक्टूबर को अपने एक बयान में, उन्होंने कहा था कि डेल्टा प्लस एवाय .4.2 के कई मामले भारत में भी सामने आए हैं। यह डेल्टा वैरिएंट से भी तेज फैलता है। अन्य देशों के अनुभव के आधार पर केंद्र सरकार को समय पर इसकी रोकथाम के लिए एसओपी तैयार कर जारी करना चाहिए।

“शुरूआत में, डेल्टा वैरिएंट के कुछ ही मामले थे लेकिन इसे देश भर में फैलने में समय नहीं लगा। इस वैरिएंट के लिए पूरी तैयारी आवश्यक है ताकि डेल्टा वैरिएंट के समान अनुभव से बचा जाए।”

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने सकारात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि कोरोना टीकाकरण के मामले में राजस्थान राष्ट्रीय औसत से काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

83 प्रतिशत लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है और 48.9 प्रतिशत लोगों को बीमारी के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि एक विशेष कार्य योजना के तहत राज्य में टीकाकरण को बढ़ावा देने के प्रयास जारी हैं, जिसमें कम टीकाकरण दर वाले जिलों में टीकाकरण शिविरों की संख्या बढ़ाना शामिल है।

Related Posts

छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’
  • TN15TN15
  • August 7, 2026

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे…

Continue reading
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
  • TN15TN15
  • August 7, 2026

बिहार की राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

  • By TN15
  • August 7, 2026
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

  • By TN15
  • August 7, 2026
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

  • By TN15
  • August 7, 2026
पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

  • By TN15
  • August 7, 2026
मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

  • By TN15
  • August 7, 2026
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

  • By TN15
  • August 7, 2026
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!