परमानेंट होंगे दिल्ली जल बोर्ड के 700 ठेका कर्मचारी!

 केजरीवाल सरकार ने दिया है दिल्ली जल बोर्ड में काम करने वाले 700 ठेका कर्मचारियों को परमानेंट किए जाने का आदेश 
सीएम केजरीवाल का दावा-इन्हें जल्द ही परमानेंट नौकरी का सर्टिफिकेट बांटा जाएगा।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। कर्मचारियों की लंबे समय से मांग थी कि जब काम परमानेंट के बराबर करते हैं तो उन्हें सैलरी और अन्य सुविधाएं भी परमानेंट नौकरी के बराबर मिलनी चाहिए। कर्मचारी यूनियनें लंबे समय से समान काम का समान वेतन देने की मांग कर रही थीं।
अरविंद केजरीवाल ने 2015 में जब सरकार बनाई थी उसी समय वादा किया था कि दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सारे संस्थानों में ठेका कर्मचारियों को पक्का कर दिया जाएगा लेकिन छह साल बीत जाने के बाद भी केजरीवाल सरकार अपने वायदे पूरे नहीं कर पाई।
अभी पंजाब समेत पांच राज्यों में चुनाव चल रहा है और पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी चुनावी नैया पार लगाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। शायद केजरीवाल दिल्ली से ऐसा संदेश देना चाहते हैं जिससे बाकी राज्यों में उनकी कर्मचारी समर्थक छवि जा सके।
इस बात की घोषणा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि, “दिल्ली सरकार में आज तक इतने बड़े स्तर कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया. देश के अंदर पक्के कर्मचारियों को कच्चा किया जा रहा है। सरकार ईमानदार हो तो स्कूल और अस्पताल चला सकती है।”
उन्होंने कहा कि माहौल ऐसा बनाया गया कि पक्के कर्मचारी काम नहीं करते हैं लेकिन हमने दिल्ली के स्कूल अच्छे किए। ये कहना कि सरकारी कर्मचारी काम नहीं करते यह सबसे बड़ा झूठ फैलाया गया। आज 700 कर्मचारी पक्के हो रहे हैं।

Related Posts

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत में फोम के एक गोदाम में भीषण…

Continue reading
सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

नोएडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!