क्या अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड में फिर करेंगे कोई चुनावी वादा ?

द न्यूज़ 15
उत्तराखंड। राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही, राजनीतिक दलों के बड़े नेता मैदान में उतरने लगे हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल रविवार को हरिद्वार पहुंच गए हैं।
दो दिन तक अरविंद केजरीवाल हरिद्वार में डेरा डालेंगे। आम आदमी पार्टी की जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर हेमा भंडारी ने बताया की, सोमवार को 11 बजे होटल में प्रेसवार्ता करेंगे। उनके साथ कर्नल (रि.) कोठियाल भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार मंगलवार तक केजरीवाल हरिद्वार में रहकर प्रत्याशियों और आप के पदाधिकारियों से मुलाकात कर चुनाव पर चर्चा करेंगे।
दिल्ली के सीएम हरिद्वार स्थित सिडकुल के एक होटल में ठहरे हुए हैं।
केजरीवाल हरिद्वार जिले से आप से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों से भी मिलेंगे। जबकि मंगलवार तक उनके कार्यक्रम की जानकारी अभी आप के पदाधिकारियों ने नहीं दी है। लगातार तीन दिन उत्तराखंड में केजरीवाल की उपस्थिति से उत्तराखंड में पार्टी के प्रचार को गति मिलने की उम्मीद है। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड में पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल भी रहेंगे।

Related Posts

नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
  • TN15TN15
  • March 12, 2026

नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

Continue reading
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

  • By TN15
  • March 12, 2026
भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

  • By TN15
  • March 12, 2026
बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

  • By TN15
  • March 12, 2026
339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

  • By TN15
  • March 12, 2026
अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

  • By TN15
  • March 12, 2026
‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

  • By TN15
  • March 12, 2026
कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “