UP से जीत हासिल कर, क्या योगी तोड़ पाएंगे 18 साल पुराना रिकॉर्ड

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। यूपी के मौजूदा CM योगी आदित्यनाथ अगर इस बार फिर यूपी की सत्ता हासिल करने में कामयाब रहते हैं तो 15 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे। वे 15 साल में सूबे के पहले सीएम होंगे अगर वे गोरखपुर से चुनाव जीतने में कामयाब हो जाते हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए तमाम दल अंतिम चुनाव प्रचार में डटे हैं। मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है। हालांकि ये देखने वाली बात होगी कि जनता का आशीर्वाद किसे मिलता है और कौन सत्ता पर काबिज होता है। यूपी का चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल कह सकते हैं। यूपी के परिणाम आगे की तस्वीर साफ कर देगी। इसलिए सत्ताधारी भाजपा के लिए ये लड़ाई करो या मरो की है। उधर, सपा सत्ता हासिल करके एक बार फिर यूपी में वापसी को बेताब है।
भाजपा ने यूपी चुनाव 2022 के रण में योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर सीट से मैदान में उतारा है। अगर योगी यहां चुनाव जीत जाते हैं और सत्ता हासिल कर लेते हैं तो वो 18 सालों में पहले विधायक होंगे जो सीएम बनेगा। 2017 में योगी आदित्यनाथ को भाजपा ने लोकसभा सांसद से सीएम की कुर्सी पर बैठाया था। उन्होंने उपचुनाव लड़ने के बजाय विधान परिषद सदस्य बनना चुना। उनसे पहले अखिलेश यादव और मायावती भी ऐसा ही कर चुके हैं।
योगी आदित्यनाथ ने एक रिकॉर्ड पहले ही अपने नाम कर लिया है। पहली विधानसभा के गठन के बाद से अब तक यूपी ने लगभग 70 वर्षों में 21 सीएम देखे हैं, हालांकि इनमें से केवल तीन ने ही पांच साल का पूरा कार्यकाल पूरा किया है। इन तीन में से योगी भी एक हैं। बाकी दो बसपा सुप्रीमो मायावती (2007-2012) और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (2012-2017) हैं।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

  • By TN15
  • August 14, 2026
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

  • By TN15
  • August 14, 2026
जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

  • By TN15
  • August 14, 2026
वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

  • By TN15
  • August 14, 2026
‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

  • By TN15
  • August 14, 2026
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

  • By TN15
  • August 14, 2026
‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है