भुगतान कराकर ही लौटेंगे अपने घरों को : दिनेश चंद्र दिवाकर 

राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष का दावा-सरकार और सहारा के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा दिल्ली जंतर मंतर पर होने वाला आंदोलन 

संस्था के साथ ही सरकार को भी बदनाम कर रहे हैं सुब्रत राय : मनोज शर्मा 

दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिमी बंगाल और छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं सहारा पीड़ित निवेशक 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली/पटना/जयपुर/लखनऊ/कोलकाता। सरकार अगर चाह ले तो सहारा पीड़ितों का भुगतान 10 दिन के अंदर करा सकती है। सरकार निवेशकों का भुगतान कराने के प्रति गंभीर नहीं बल्कि सुब्रत राय को संरक्षण दे रही है। जंतर मंतर पर होने वाला आंदोलन सरकार और सहारा के ताबूत का आखिरी कील साबित होगी। यह बात  राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर ने आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कही।
उन्होंने कहा है कि देश के कोने कोने से निवेशकों की भारी भीड़ दिल्ली पहुंच रही है। छत्तीसगढ़ राजस्थान, बिहार, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, पश्चिमी बंगाल आदि 28 प्रदेशों से हजारों सहारा पीड़ित दिल्ली जंतर मंतर पर जाकर डटेंगे और जब तक भुगतान नहीं होता तब तक वापस नहीं आएंगे।  दिनेश चंद्र दिवाकर का कहना है कि यह आंदोलन ऐतिहासिक होगा। जैसे किसान आंदोलन ने सरकार को नये कृषि कानून वापस लेले को मजबूर कर दिया था ऐसे ही उनका आंदोलन सरकार को सहारा से उनका भुगतान कराने को मजबूर कर देगा।
दिनेश चंद्र दिवाकर ने कहा है कि सहारा की दी गई परेशानी के चलते जितने भी लोगों ने आत्महत्या की है उनके परिजन आंदोलन में जरूर भाग लें। जिन भाइयों की शहादत इस लड़ाई में हुई है। वह बेकार नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा है कि  जो लोग दहशत में हैं वे अपना डर निकालकर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उनको उनका हक़ दिलाकर ही दम लेंगे। राजेश गोयल और रामपाल के परिजनों से उन्होंने विशेष आग्रह किया है कि आंदोलन में जरूर शिरकत करें।
राजस्थान प्रदेश के महासचिव मनोज शर्मा का कहना है कि सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय संस्था के साथ ही सरकार को भी बदनाम कर रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम सोनी का कहना है कि धोखेबाजों का चरित्र और चेहरा उजागर करना अब बहुत जरुरी हो गया है।

राजस्थान के अध्यक्ष विजय वर्मा का कहना है कि यदि इस महीने के अंतिम दिन तक भुगतान नहीं होता है तो देश में ऐसा आंदोलन होगा कि सरकार के लिए बहुत मुश्किल हो जाएगी।
बिहार प्रदेश अध्यक्ष सोनेलाल साह का कहना है कि भुगतान किसी भी कीमत में कराकर ही दम लेंगे। आरिफ खान प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश का कहना है कि भुगतान के लिए अगर कोई कष्ट सहने पड़े तो उसको सहेंगे लेकिन भुगतान कराके ही दम लेंगे।
अशोक शर्मा नाई का संकल्प है कि भुगतान की लड़ाई के लिए अंग्रेजों के साथ लड़ी लड़ाई पर लड़ना होगा। उनका दावा है कि कर्पूरी ठाकुर के बताये रास्ते पर चलकर ही वह भुगतान कराएंगे।

Related Posts

‘शिक्षा के सौदागर सत्ता छोड़ो’ के नारे के साथ जंतर-मंतर पर समाजवादियों का प्रदर्शन
  • TN15TN15
  • August 10, 2026

शिक्षा के अधिकार, सरकारी शिक्षा व्यवस्था की मजबूती…

Continue reading
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  
  • TN15TN15
  • August 8, 2026

भारतीय वायुसेना (IAF) के एक सेवारत अधिकारी को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दावत में ज्यादा दे दिया…’, रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी

  • By TN15
  • August 11, 2026
‘दावत में ज्यादा दे दिया…’, रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी

पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- ‘किसके आदेश पर…’

  • By TN15
  • August 11, 2026
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- ‘किसके आदेश पर…’

झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा

  • By TN15
  • August 11, 2026
झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा

दमिश्क क्रिमिनल कोर्ट का फैसला, सत्ता से हटाए राष्ट्रपति बशर अल असद को सजा ए मौत

  • By TN15
  • August 11, 2026
दमिश्क क्रिमिनल कोर्ट का फैसला, सत्ता से हटाए राष्ट्रपति बशर अल असद को सजा ए मौत

सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद…

  • By TN15
  • August 11, 2026
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद…

कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स!

  • By TN15
  • August 11, 2026
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स!