राष्ट्रवादी नहीं, लेकिन देशभक्त हैं ओवैसी, बस हिंदू-मुस्लिम DNA पर हैं मतभेद : सुब्रमण्यम स्वामी 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले की बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने तीव्र आलोचना की है। हमले की आलोचना करते हुए स्वामी ने कहा है कि ओवैसी राष्ट्रवादी भले ही नहीं हैं, लेकिन वो देशभक्त हैं। उन पर हमला कट्टरवादी सोच का ही शख्स कर सकता है।
स्वामी ने शनिवार को ट्वीट करके ये बातें कही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- “केवल तर्कहीन कट्टरपंथी ही ओवैसी की हत्या करना चाहेंगे। ओवैसी राष्ट्रवादी न होते हुए भी देशभक्त हैं। अंतर यह है कि ओवैसी हमारे देश की रक्षा करेंगे, लेकिन वह नहीं मानते हैं कि हिंदू-मुस्लिम का डीएनए एक ही है। हमें उनके तर्कों को प्रखरता से जवाब देना चाहिए न कि बर्बरता से”।
बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए गुरुवार को मेरठ पहुंचे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर दिल्ली वापसी के समय हमला किया गया था। उनके काफिले पर फायरिंग की गई थी। ओवैसी ने इस घटना को लेकर संसद में सरकार पर भी हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि इस हमले से साफ हो गया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति कैसी है।
ओवैसी पर यह हमला हापुड़ के छाजरसी टोल के पास हुआ था। ओवैसी की कार पर गोलियां चलाई गईं थी। बाद में इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हमले के बाद ओवैसी को जेड प्लस सुरक्षा की पेशकश की गई थी, जिसके लिए उन्होंने इनकार कर दिया है। उन्होंने मांग की है कि आतंकवाद विरोधी कानून के तहत आरोपियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने गुस्से में ओवैसी पर हमला किया था। आरोपी ओवैसी के बयानों से नाराज थे। मेरठ के आईजी प्रवीण कुमार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और उनके द्वारा जांच की निगरानी की जा रही है। दोनों आरोपितों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

  • By TN15
  • June 8, 2026
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

  • By TN15
  • June 8, 2026
‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर