बीजेपी नेता ने किया बुजुर्ग का अपमान, कपड़े खींच कहा, जिस भाषा में समझोगे उसी में समझाएंगे 

पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कमेंट किया और लिखा, “हिंदुत्ववादियों की राजनीति यानि गुंडागर्दी।”

द न्यूज 15 
कानपुर। कानपुर के गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 91 से भाजपा पार्षद राघवेंद्र मिश्रा ने कथित रूप से एक वरिष्ठ नागरिक को धमकी दी कि वे खुद को भाजपाई कहें और समर्थन करें। बुजुर्ग ने ऐसा करने से इंकार कर दिया तो पार्षद ने उनके कपड़े खींचने लगे। कहा कि जैसी भाषा में समझोगे, वैसी ही भाषा में समझाएंगे। बुजुर्ग का कहना था कि वे भाजपा का जबरन समर्थन क्यों करें, नहीं करेंगे। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कमेंट किया और लिखा, “हिंदुत्ववादियों की राजनीति यानि गुंडागर्दी।”
राहुल गांधी के कमेंट पर ट्वीट करते हुए एबीपी न्यूज चैनल की वरिष्ठ एंकर रुबिका लियाकत ने लिखा, “राहुल जी आपकी जानकारी के लिए ये विडियो ट्वीट कर रही हूँ, नफ़रत नहीं मुहब्बत है…यहां मनभेद नहीं मतभेद हैं। हिंदुत्ववादियों की राजनीति में चाचा- भतीजे का लोकतांत्रिक प्रेम छुपा हुआ है…। इसके साथ उन्होंने एक दूसरा वीडियो ट्वीट किया, जिसमें कथित तौर पर बुजुर्ग खुद को आरोपी पार्षद का पड़ोस का चाचा होने का दावा कर रहे हैं। वीडियो में वे बोल रहे हैं कि “हम केवल मजाक कर रहे थे कि मुझे #BJP में क्यों शामिल होना चाहिए।” बुजुर्ग का कहना है कि पार्षद के पिता का उनसे मित्रता और पारिवारिक संबंध है। हालांकि हम लोग अलग-अलग पार्टी से संबंध रखते हैं, लेकिन आपसी स्नेह कायम है।
उन्होंने कहा कि “बातचीत के दौरान पार्षद ने कहा कि हमारी पार्टी में आ जाओ, हमने कहा क्यों आ जाएं।” कहा कि हम लोग केवल आपस में एक-दूसरे को स्नेहवश तेज आवाज में बात कर रहे थे, किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लड़ाई या धमकी जैसी कोई बात नहीं थी। राहुल गांधी के ट्वीट को कई लोगों ने रिट्वीट करके उनका मजाक उड़ाया। यूजरों ने लिखा कि कांग्रेस नेता को दूसरा वीडियो भी देख लेना चाहिए था। इससे पहले मंगलवार को बजट पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया के जवाब में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था, ” राहुल गांधी को वैसे भी गणित समझने में दिक्कत है, वो हर चीज को 0 के योग से देखेंगे।

Related Posts

मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके
  • TN15TN15
  • August 7, 2026

Gen Z की RSS प्रमुख मोहन भागवत से…

Continue reading
‘गृह मंत्री सदन में आएं’, विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- ‘वो सुबह से शाम तक…’
  • TN15TN15
  • August 7, 2026

सीजेपी आंदोलन के दौरान दिल्ली में युवाओं पर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

  • By TN15
  • August 7, 2026
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

  • By TN15
  • August 7, 2026
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

  • By TN15
  • August 7, 2026
पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

  • By TN15
  • August 7, 2026
मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

  • By TN15
  • August 7, 2026
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

  • By TN15
  • August 7, 2026
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!