बावन वसंत पार

राजेश बैरागी
जिंदगी की जद्दोजहद ऐसी रही कि बावन कोस चलने का पता ही नहीं चला। जीवन पथ चाहे जितना सीधा हो, उसपर चलने का परिश्रम तो करना ही पड़ता है। यदि सीधा न हो तो?तब परिश्रम बढ़ जाता है। ऐसा पथ अनुभवों की चलती-फिरती पाठशाला बन जाता है।बाल अवस्था को जीवन का सबसे सुंदर भाग माना गया है।रोते हुए को दुलारने वाले,भूख से पहले खाना खिलाने वाले और चाहे जितना ग़लत हो जाए, हमेशा दोष और दंड से परे रहने की अवस्था यही है। हालांकि कुछ अभागों को माता-पिता या निकटतम परिजनों की असमय मृत्यु से बाल काल भी कष्टमय हो जाता है। मेरी समझ में जीवन का स्वर्णकाल यौवन होता है जब हम हर बात के लिए खुदमुख्तार होते हैं। मैंने जवान होते ही घर की व्यवस्थाएं अपने हाथ में लीं और कुछ खराब व्यवस्थाओं को उसी दिन चलन से बाहर कर दिया। मुझे ऐसा लगा जैसे 1993 में मुलायम सिंह यादव ने के डी सिंह बाबू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही नकल अध्यादेश को खारिज कर दिया था। पिताजी के अनुभवी नेतृत्व में आगे बढ़ते हुए पीछे छूट रहे जीवन के आनंद को देखने का अवकाश नहीं था। परंतु जैसी जीवनचर्या होती है,हम उसी में दुखी या आनंदित रहने लगते हैं। जवानी व्यय होने के तत्काल बाद बुढ़ापा नहीं आता जैसे सर्दी बीतते गर्मी नहीं आती। यह अवस्था अधेड़ युवावस्था कहलाती है। यह जीवन की सबसे अहम अवस्था है जब जवानी का जोश थमने लगता है, बचपन आंखों से ओझल हो चुका होता है, जिम्मेदारियों का बोझ सिर को थोड़ा सा झुका देता है और कुछ चिंताएं मानस पटल पर दस्तक देने लगती हैं। ऐसे में अपना जन्मदिन भी विस्मृत होने लगता है। इसलिए आज सुबह सवेरे जब साले साहब ने फोन कर जन्मदिन की बधाई दी तो याद आया कि हम पैदा भी हुए थे और जीवन के बावन साल गुजार भी चुके हैं।

Related Posts

भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

एस आर दारापुरी    पिछले दशक में भारत…

Continue reading
“सब सामान्य है” : सत्ता का नया शास्त्र
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

भारतीय राजनीति में एक नया शास्त्र लिखा जा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार