प्रयागराज हिंसाः हॉस्टल में घुसकर पिटाई करने वाले 6 पुलिस वाले सस्पेंड, SSP ने छात्रों से की यह अपील 

द न्यूज 15 
प्रयागराज । रेल मंत्रालय की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के पदों के लिए आम परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन गहरा गया है। आंदोलनकारी छात्रों ने चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में भी अपना विरोध-प्रदर्शन तेज कर दिया है। मंगलवार को प्रयागराज में बड़ी संख्या में छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर ट्रेन रोकने और चक्का जाम करने की कोशिश की थी। इस दौरान पुलिस ने दंगा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज किया था। बाद में आरोपी छात्रों को पकड़ने के लिए छापेमारी के दौरान एक निजी छात्रावास में घुसकर कथित रूप से कई निर्दोष छात्रों की पिटाई कर दी और उनके साथ बदसलूकी की। इस मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बुधवार को दावा किया कि दो उपनिरीक्षकों सहित कुल छह पुलिसकर्मियों को कर्तव्यों में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों को मंगलवार रात छापेमारी के दौरान एक निजी छात्रावास में छात्रों से कथित बदसलूकी करने के आरोप में निलंबित किया गया है।
इस बीच बुधवार को सलोरी और आसपास के इलाकों में एसएसपी पहुंचे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से कानून विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं होने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ छात्र नेता उनकी ‘नेतागिरी’ को चमकाने के लिए छात्रों के कल्याण के मुद्दों को उठाने के बहाने उन्हें भड़का रहे थे लेकिन इससे उनका भविष्य खराब होगा।

Related Posts

आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?