उत्तराखंड में भाजपा की लिस्ट, 9 उम्मीदवारों में पूर्व सीएम की बेटी का भी नाम, कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए घोषित किए 89 उम्मीदवार

द न्यूज 15 
नई दिल्ली  । भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव   Elections 2022) के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी की बेटी ऋतु भूषण खंडूरी को कोटद्वार से उम्मीदवार घोषित किया है। केदारनाथ विधानसभा सीट से शैला रानी रावत को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा ने 2017 के चुनाव में कोटद्वार से जीत दर्ज की थी। हाल ही में कांग्रेस का दामन थामने वाले हरक सिंह रावत ने यहां से चुनाव जीता था। वहीं, ऋतु खंडूरी ने पिछले चुनाव में यमकेश्वर से जीत दर्ज की थी। भाजपा ने पिरंकलियार ने मुनीश सैनी को टिकट दिया है और रानीखेत से प्रमोद नैनीवाल को उम्मीदवार बनाया है। जागेश्वर से मोहन सिंह मेहरा, लालकुंआ से मोहन सिंह बिष्ट, हलद्वानी से जोगिंदरपाल सिंह रौतेला और रुद्रपुर से शिव अरोड़ा को टिकट दिया गया है। उत्तराखंड में 14 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 89 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है। बुधवार को जारी की गई इस लिस्ट में 37 महिलाओं को पार्टी ने टिकट दिया है। पहले की तरह ही इस लिस्ट में भी महिलाओं की हिस्सेदारी 40 फीसदी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनावों के ऐलान से पहले इसको लेकर वादा किया था।
उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक कुल 255 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, जिसमें कुल 103 महिलाओं को टिकट दिया गया है। बेहट से पूनम कम्बोज, बिजनौर से अकबरी बेगम, नूरपुर से बालादेवी सैनी और हाथरस से सरोज देवी को पार्टी ने टिकट दिया है। इनके अलावा कई और महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया गया है।
कांठ से मोहम्मद इसरार सैफी को पार्टी ने टिकट दिया है, गंगोह से अशोक सैनी को टिकट दिया गया है, देवबंद से राहत खलील को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। पार्टी से सहारनपुर से संदीप राणा को उम्मीदवार बनाया है। नकुड़ से रणधीर सिंह को टिकट दिया गया है। फिरोजाबाद से संदीप तिवारी को टिकट दिया गया है और अलीगंज से सुभाष चंद्र वर्मा को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण के लिए मतदान 10 फरवरी को होगा और सातवें एवं अंतिम चरण के लिए मतदान सात मार्च को होगा, 10 मार्च को परिणाम घोषित होंगे।

Related Posts

पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

Continue reading
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

  • By TN15
  • June 14, 2026
रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

आखिर कब तक यह संघर्ष…?

  • By TN15
  • June 14, 2026
आखिर कब तक यह संघर्ष…?

यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

  • By TN15
  • June 14, 2026
यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

  • By TN15
  • June 14, 2026
पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह