पूर्व चेयरमैन पर सपा ने खेला दांव, 15 साल बाद राजा भैया के सामने उतारा उम्मीदवार

द न्यूज़ 15
प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी ने 15 साल बाद राजा भैया के सामने उम्मीदवार उतारा है। यहां कुंडा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव पर दांव लगाया गया है। सपा ने दूसरी सूची में सियासी समीकरण का विशेष तौर पर ध्यान रखा है।
सपा ने मंगलवार शाम 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने करीब 15 साल बाद पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ के सामने प्रतापगढ़ के कुंडा से भी उम्मीदवार उतारा है। यहां कुंडा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव पर दांव लगाया गया है।
इसी तरह जेल में बंद गायत्री प्रजापित की पत्नी महराजी प्रजापति को अमेठी और पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ ‘पंडित सिंह’ के भजीते सूरज सिंह को गोंडा से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछड़े वर्ग के 14 उम्मीदवारों में छह कुर्मी और चार यादव मैदान में उतारे गए हैं। इसी तरह बिंद, शाक्य और प्रजापति को भी टिकट दिया गया है।
सपा ने दूसरी सूची में सियासी समीकरण का विशेष तौर पर ध्यान रखा है। इसमें युवा चेहरों को भी तवज्जो दी गई है। जातीय समीकरण के साथ कद का भी ध्यान रखा गया है। बसपा से आए इंद्रजीत सरोज को मंझनपुर, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा को सांडी, पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद को मिल्कीपुर, पद्मश्री जगदीश प्रसाद को सलोन से उम्मीदवार बनाया गया है। दूसरी सूची में अनुसूचित जाति के 13 उम्मीदवार उतारे गए हैं।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

  • By TN15
  • March 10, 2026
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !