इराक में सड़क किनारे बम विस्फोट, 4 सैनिकों की मौत

द न्यूज़ 15
बगदाद। ईराक के उत्तरी प्रांत किरकुक में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में 4 सैनिकों की मौत हो गई। यह जानकारी एक प्रांतीय सुरक्षा सूत्र ने दी। अब्बास अल-ओबैदी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि यह विस्फोट सोमवार को उस समय हुआ जब सैनिक दक्षिणी किरकुक के बीहड़ इलाके वादी अल-शाय में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के आतंकवादियों को मारने के लिए एक अभियान चला रहे थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अल-ओबैदी ने कहा, विस्फोट में 4 सैनिकों की मौत हो गई और उनका सैन्य वाहन नष्ट हो गया। इस विस्फोट के बाद कुछ सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे।

जिन प्रांतों पर पहले आईएस के आतंकवादियों का नियंत्रण था, वहां पिछले महीनों के दौरान उनकी तीव्र गतिविधियों को देखा गया है। इसके बावजूद कि उन्हें तलाशने के लिए बार-बार सैन्य अभियान चलाया गया।

इराक के बलों ने 2017 में आईएस को हराया था। इसके बाद से इराक में सुरक्षा स्थिति में सुधार हो रहा है। हालांकि, तब से आईएस सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार छापामार हमले कर रहे हैं।

Related Posts

क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
  • TN15TN15
  • August 4, 2026

पाकिस्तान में सत्ता के स्तर पर कुछ भी…

Continue reading
दक्षिण एशिया क्षेत्र के विकास के लिए भारत व पाकिस्तान के सौहार्दपूर्ण संबंध आवश्यक
  • TN15TN15
  • August 3, 2026

भारत की अवधारणा हमारे स्वतंत्रता आंदोलन में निहित…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गिरिराज सिंह ने महबूबा को बताया था आतंकी, अब आया PDP का जवाब, केंद्रीय मंत्री को दी ये सीख

  • By TN15
  • August 5, 2026
गिरिराज सिंह ने महबूबा को बताया था आतंकी, अब आया PDP का जवाब, केंद्रीय मंत्री को दी ये सीख

राजनीति में उतरेंगे अभिजीत दीपके! किया चौंकाने वाला ऐलान, बोले- ‘जनता की डिमांड…’

  • By TN15
  • August 5, 2026
राजनीति में उतरेंगे अभिजीत दीपके! किया चौंकाने वाला ऐलान, बोले- ‘जनता की डिमांड…’

किसान संघर्ष समिति कार्यकारिणी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

  • By TN15
  • August 4, 2026
किसान संघर्ष समिति कार्यकारिणी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज

  • By TN15
  • August 4, 2026
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज

CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े

  • By TN15
  • August 4, 2026
CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े

अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी

  • By TN15
  • August 4, 2026
अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी