सरकार के कार्यों का बखान, मायावती का भाजपा पर निशाना

द न्यूज़ 15
लखनऊ। UP के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों में एक दूसरे के उपर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच बसपा मुखिया मायावती ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपनी सरकार के दौरान किए गए कार्यों का बखान किया है। सोमवार को मायावती ने दो ट्वीट से योगी आदित्यनाथ सरकार को आईना दिखाने के साथ अपनी सरकार के काम-काज का बखान भी किया है। बसपा मुखिया मायावती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बदतर स्थिति है। इसके साथ ही यहां पर भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव व जान-माल-मजहब की असुरक्षा अर्थात यूपी की बदतर कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी व लाखों पलायन आदि विशाल आबादी वाले इस राज्य की सबसे बड़ी समस्याएं हैं। मायावती ने कहा कि यह सभी समयस्याएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। इससे लोगों में कुंठा पैदा हो रही है। समाज के साथ प्रदेश का पिछड़ना बेहद दुखद है।

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकाल में लगभग ढाई लाख गरीब परिवारों को बुनियादी सुविधाएं-युक्त आवास उपलब्ध कराया गया था। इसके साथ ही, करीब 15-20 लाख मकानों को देने की तैयारी चल रही थी, किन्तु सरकार बदलने के कारण यह कार्य अधूरा रह गया। अब भाजपा की सरकार ने उसको भुनाया है। भाजपा ने अपना क्या किया है, यह तो सोचने वाली ही बात है।

ज्ञात हो कि मायावती ने इससे भाजपा के मुख्यमंत्री योगी पर यह कहकर निशाना साधा था कि शायद पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को यह मालूम नहीं है कि गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ जी का मठ किसी बड़े बंगले से कम नहीं है। वहां पर वह अधिकांश निवास करते हैं। यदि इस बारे में भी वह बता देते तो बेहतर होता। इसके साथ ही यह भी बेहतर होता यदि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार की तारीफ के साथ-साथ बीएसपी सरकार के जनहित से जुड़े कार्यों का भी कुछ उल्लेख कर देते। इन्हें मालूम होना चाहिए कि गरीबों को मकान व भूमिहीनों को जमीन देने के मामले में बीएसपी सरकार का रिकार्ड बेहतरीन रहा है। बीएसपी सरकार ने मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के तहत केवल दो चरण में ही डेढ़ लाख से अधिक पक्के मकान दिए गए तथा सर्वजन हिताय गरीब आवास मालिकाना हक योजना के तहत काफी परिवारों को लाभ मिला। इसके साथ ही लाखों भूमिहीन परिवारों को भी भूमि दी गई।

Related Posts

परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

  • By TN15
  • June 6, 2026
शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

‘वो शिक्षक नहीं माफिया….पैसे का घमंड है’, खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान

  • By TN15
  • June 6, 2026
‘वो शिक्षक नहीं माफिया….पैसे का घमंड है’, खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान

अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

  • By TN15
  • June 6, 2026
अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर बना छावनी, युवाओं की भारी भीड़ जुटी

  • By TN15
  • June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर बना छावनी, युवाओं की भारी भीड़ जुटी

के अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, ‘सभी को लगता है कि वो विजय की तरह…’

  • By TN15
  • June 5, 2026
के अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, ‘सभी को लगता है कि वो विजय की तरह…’

US-Pakistan Relations: ‘मजबूत पाकिस्तान अमेरिका के लिए…’, ट्रंप की दूत नताली ने क्या कहा, चौड़ी हो गई शहबाज शरीफ की छाती

  • By TN15
  • June 5, 2026
US-Pakistan Relations: ‘मजबूत पाकिस्तान अमेरिका के लिए…’, ट्रंप की दूत नताली ने क्या कहा, चौड़ी हो गई शहबाज शरीफ की छाती