नेताजी के जन्मदिन पर उनका अविस्मरणीय काम

हाफ़िज किदवई 

लोग मर रहे थे। पूरा शहर हैजा की चपेट में था। कहीं बच्चे की लाश पर माँ तड़प रही थी तो कहीं औरतें सुहाग की चूड़ियां तोड़ रही थीं। कहीं बीवी को खोने के ग़म में कोई आदमी छुपकर फफक कर रो रहा था। शहर का मशहूर बदमाश हैदर खान का भी परिवार हैज़ा की गिरफ्त में था। हैदर खान खूँखार था, मगर हैज़ा के आगे एक न चली। सबका ख़ून एक झटके में बहा देने वाला अपने परिवार को हैज़ा के सामने बेबस देख रहा था। तभी नौजवानों का एक दल आता है, जिसका नेतृत्व एक खूबसूरत नौजवान कर रहा है। वे हैदर खान के घर में फैली गंदगी को साफ़ करने लगते हैं। यह दल पूरे शहर में सफ़ाई अभियान चलाकर हैज़ा से निपट रहे थे। हैदर खान दरी पर पड़ा पड़ा लड़कों‌को सफ़ाई करते हुए देखता है। जब सफ़ाई हो जाती है तो वह  लड़कों से पूछता है- तुम हमें जानते हो? मैं एक खूँखार बदमाश हूँ।मेरी चौखट पर डर के मारे लोग नहीं आते। मुझसे कोई मिलना पसंद नहीं करता।
तब दल का नौजवान लीडर कहता है- ए हैदर खान, हमें पता है तुम क्या हो। तुम इतनी ताक़त के बावजूद हैज़ा के आगे बेबस हो। मेरे लिए तुम्हारी तक़लीफ़ दूर करना ज़रूरी है। हम सब शहर की सफ़ाई करके हैज़ा से लड़ रहे हैं। तुम्हारे घर में इतनी गंदगी थी कि उसे तो साफ़ करना ही था। तब हैदर खान कहता है- तुमको क्या लगता है कि तुमने मेरा घर साफ़ किया है, तुमने तो मेरा मन साफ़ किया है। और यह कहता हुआ हैदर खान उस नौजवान के गले लग कर रोने लगा। साथ ही बदमाशी छोड़ समाज के लिए लग गया। अब सुनिए यह नौजवान कौन था। आज़ाद हिंद फ़ौज़ को गढ़ने वाले, गाँधी को सबसे पहले राष्ट्रपिता कहने वाले, देश के सबसे ज़्यादा दिलों पर राज करने वाले नेता जी सुभाष चन्द्र बोस। उनके शौर्य और उनकी संगठन क्षमता और क़ाबीलियत के बहुत से किस्से याद हैं। मगर आज उनकी पैदाइश के दिन उस शुरआत को बताना ज़रूरी था, जो एक लीडर को गढ़ती है।
सुभाष को मानने वाले सुभाष की ज़िंदगी से सीख आगे बढ़ते हैं। सुभाष के विचार और मार्ग को खत्म करने वाले उनको गाँधी, कांग्रेस और दूसरे विवादों में उलझाते हैं। वे सुभाष की जिंदगी के खूबसूरत पलों पर बात नहीं करेंगे। उनकी दिल जोड़ने की कोशिश को नहीं समझेंगे। भारत के हर नागरिक और धर्म के प्रति उनकी  मोहब्बत को नहीं बताएँगे। ये तोड़ने वाले लोग नेता जी के जीवन से सिर्फ विवाद ही खोज कर लाते हैं।उन नफ़रत फैलाने वालों को अपना काम करने दें। आप नेताजी के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी के बड़े कदमों- त्याग, प्रेम, सेवा, राष्ट्र प्रेम, समर्पण,ज्ञसंगठन क्षमता के किस्सों को आम कीजिये। एक बात दिल में बैठा लीजिये, हिंदू-मुसलमान के बीच नफरत बोने वाला और आपस में नफरत करने वाला कोई भी व्यक्ति सुभाष बाबू का चाहे जितना नाम ले ले, वह उनके रास्ते का हरगिज नहीं हो सकता। नफरत और बाँटने वालों को सुभाष बाबू भी उतना ही नापसंद करते थे, जितना गांधी और नेहरू। इसलिए यह जान लो कि दिल में नफरत रख कर सुभाष बाबू को दिल में नहीं ले सकते हो। ऐसा कोई भी प्रयोजन सिर्फ एक धोखा है।  एकता और भाईचारे को मानने वाले हर आदमी के लिए आज सुभाष बाबू को याद करने का दिन है।

 

  • Related Posts

    भारत को ‘निर्वाचित निरंकुशता’ के रूप में क्यों आंका गया है?
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    एस आर दारापुरी  भारत को लंबे समय तक…

    Continue reading
    बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    बच्चे किसी भी राष्ट्र का भविष्य होते हैं।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’