राहुल गांधी : जन अधिकार खत्म करने में लगी है मोदी सरकार

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ट्विट कर कहा, जन अधिकारों के बिना दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का क्या मतलब? मोदी सरकार शुरू से जन अधिकारों को खत्म करने की कोशिश करती आ रही है। मौलिक अधिकारों समेत क्या इन अधिकारों के बिना आप भारत की कल्पना तक कर सकते हैं?

उन्होंने कुछ अधिकारों को गिनाते हुए कहा, भोजन का अधिकार- ताकि किसी को भूख का सामना ना करना पड़े। शिक्षा का अधिकार- आज बच्चा-बच्चा स्कूल जाता है, एक बेहतर कल बनाता है। अपने लिए और देश के लिए। रोजगार का अधिकार- भाजपा के कट्टर विरोध के बावजूद यूपीए ने जनता को रोजगार की सुरक्षा दी। कोविड के मुश्किल समय में भी इससे देशवासियों को सहारा मिला।

राहुल गांधी ने कहा, जानकारी का अधिकार- लोकतंत्र का दूसरा नाम पारदर्शिता है। जनता को सवाल करने और जवाब पाने का अधिकार है। आरटीआई भी यूपीए ने दिया। इनमें से किस अधिकार से पीएम को आपत्ति है? और क्यों?

एक दिन पहले ही शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस युवाओं के लिए अलग घोषणपत्र ‘भर्ती विधान’ जारी किया। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा हिंदुस्तान को जो मोदी सरकार ने विजन दिया था आज वो फेल हो गया है, हिंदुस्तान को विजन कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है बीजेपी का विजन देश का विजन नहीं हो सकता। भारत में एक नई विजन के तहत काम करने की जरूरत है, उत्तरप्रदेश इसका इंतजार कर रहा है।

राहुल गांधी ने कहा युपी में पिछले 5 सालों में 16 लाख युवाओं ने रोजगार खोया है। हर दिन 880 युवा रोजगार खो रहे हैं।

Related Posts

रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले की…

Continue reading
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

चुनाव आयोग तक मार्च का ऐलान किया था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत