पंजाब विधानसभा चुनाव : पठानकोट से चुनाव लड़ेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। भाजपा पार्टी ने शुक्रवार देर रात पंजाब के चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची को जारी कर अपने प्रदेश अध्यक्ष को भी चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बयान जारी किया , भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव- 2022 के लिए पठानकोट से अश्विनी कुमार शर्मा को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।

अश्विनी शर्मा ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताते हुए कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत जी और सभी भाजपा परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास कर मुझे पठानकोट से उम्मीदवार घोषित किया।”

इससे पहले शुक्रवार शाम को ही भाजपा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब के लिए अपने 34 उम्मीदवारों की पहली सूची को जारी किया था। भाजपा पंजाब में अब तक अपने 35 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

भाजपा ने 34 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में 12 किसान, 8 अनुसूचित जाति और 13 सिख समुदाय के व्यक्तियों को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा द्वारा घोषित दोनों सूची के उम्मीदवारों की बात करें तो पार्टी ने अपने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा को पठानकोट से और अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कालिया को जालंधर सेंट्रल से उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने प्रदेश के अपने पुराने दिग्गज नेताओं पर भरोसा करने के साथ ही दूसरी पार्टियों से भाजपा में शामिल हुए कई नेताओं पर भी भरोसा किया है।

Related Posts

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है…

Continue reading
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा

बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और पूर्व…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

  • By TN15
  • June 8, 2026
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

  • By TN15
  • June 8, 2026
‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर