भाजपा को जीत दिलाने कोरोना के चलते JP NADDA और AMIT SHAH घर घर जाकर करेंगे प्रचार

द न्यूज़ 15
लखनऊ। उप्र विधानसभा चुनाव का पहला चरण 10 फरवरी से शुरू होगा लेकिन कोरोना बीमारी के चलते सभाओं और रैली पर रोक लगने के कारन पश्चिमी यूपी भाजपा के उम्मींदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ ही अन्य प्रचारक बैठक, संवाद व संपर्क कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। प्रदेष के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। शाह कई संगठनात्मक बैठक करेंगे और विधानसभा चुनाव के तहत कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। इसके साथ ही घर-घर सम्पर्क करके चुनाव प्रचार करेंगे।

उन्होंने बताया कि वह दोपहर में कैराना पहुचेंगे और चुनाव आयोग की गाइडलाईन का पालन करते हुए घर-घर सम्पर्क करके चुनाव प्रचार करेंगे। इसके बाद शामली के होटल ओरचिड में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। फिर मेरठ के होटल गॉडविन में मेरठ के प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ चर्चा करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी पश्चिमी यूपी के दौरे पर हैं। वह दोपहर 1.30 बजे जेबीएस रिसार्ट बाईपास रोड बिजनौर में बिजनौर, नगीना, मुजफ्फरनगर के विधानसभा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगें। इसके बाद 3.00 बजे गजरौला पहुंचेंगे और सांसद कंवर सिंह तंवर के गजरौला निवास पर अमरोहा, मुरादाबाद व मेरठ विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ अलीगढ़ और बुलंदशहर में घर-घर संपर्क करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ तथा बुलंदशहर में रहेगें। वह अलीगढ़ के रघुनाथ पैलेस जीटी रोड में घर-घर संपर्क करते हुए चुनाव प्रचार करेंगे। अलीगढ़ के प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद बुलंदशहर के निकुंज हॉल प्रदर्शनी मैदान में घर-घर संपर्क तथा प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ चर्चा करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहारनपुर में रहेगें। दोपहर 12.00 बजे देवबंद में घर-घर संपर्क तथा प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेगें। दोपहर 2.00 बजे रामपुर मनिहारन, सहारनपुर में घर-घर सम्पर्क तथा प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेगें। शाम 4.00 बजे सहारनपुर महानगर में घर-घर संपर्क तथा प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेंगे।

Related Posts

पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

Continue reading
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

  • By TN15
  • June 13, 2026
किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

  • By TN15
  • June 13, 2026
स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”