दिल्ली : इंडिया गेट पर लगाई जाएगी नेताजी सुभाष की ग्रेनाइट की मूर्ति, 125वीं जयंती की खास तैयारी

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने शक्रवार को ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि इंडिया गेट पर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ग्रेनाइट की विशाल मूर्ति लगाई जाएगी। हालांकि मूर्ति के तैयार होने तक वहां सुभाष चंद्र बोस का होलोग्राम वाला स्टैच्यू मौजूद रहेगा।
शुक्रवार को पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है तो मुझे आपसे यह साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट की बनी उनकी एक भव्य मूर्ति इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह नेताजी के प्रति देश के आभार का प्रतीक होगा।
एक और ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने यह लिखा कि जब तक नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा बनकर तैयार नहीं हो जाती तब तक उस स्थान पर उनका एक होलोग्राम वाला स्टैच्यू लगाया जाएगा। मैं 23 जनवरी को नेताजी के जन्मदिन पर इसका लोकार्पण करूंगा। बता दें कि जिस जगह नेताजी की मूर्ति लगाई जाएगी वहां 60 के दशक में जार्ज पंचम की मूर्ति लगी हुई थी, जिसे बाद में हटा दिया गया था।
इंडिया गेट पर नेताजी की मूर्ति लगाने के साथ ही करीब 50 साल से वहां मौजूद अमर जवान ज्योति को हटाने को फैसला किया गया है। सरकार के आदेश के बाद 1971 और अन्य युद्धों में शहीद होने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देती अमर जवान ज्योति को नेशनल वॉर मेमोरियल में शिफ्ट किया जा रहा है। शुक्रवार करीब तीन बजे अमर जवान ज्योति की लौ को वॉर मेमोरियल की ज्योति में मिला दिया जाएगा।
अमर जवान ज्योति को बुझाने को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा। कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते- कोई बात नहीं, हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे! वहीं आप नेता संजय सिंह ने भी ट्वीट कर लिखा कि मोदी जी आप न किसान के हैं न जवान के। 1971 के भारत-पाक युद्ध में हमारे जवानों ने अपनी शहादत दी उनकी याद में 50 वर्षों से ये अमर जवान ज्योति जल रही है। आप उस ज्योति को बुझाकर वीर जवानो की शहादत का अपमान कर रहे हैं। ये देश आपको माफ़ नहीं करेगा।

Related Posts

कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी साफिरिशी चिट्ठी

कॉकरोच जनता पार्टी ने 3 जून को दिल्ली…

Continue reading
विकसित भारत @ 2047: मोंटेक सिंह ने बताया मजबूत इकोनॉमी और नए PPP मॉडल का रास्ता

ABP India at 2047 Conclave: ABP Network की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या हम नीट और ऐसी प्रवेश परीक्षाओं को समाप्त कर सकते हैं?

  • By TN15
  • June 6, 2026
क्या हम नीट और ऐसी प्रवेश परीक्षाओं को समाप्त कर सकते हैं?

हमारा एकमात्र एजेंडा- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा’, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके की जंतर-मंतर से हुंकार

  • By TN15
  • June 6, 2026
हमारा एकमात्र एजेंडा- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा’, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके की जंतर-मंतर से हुंकार

शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

  • By TN15
  • June 6, 2026
शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

‘वो शिक्षक नहीं माफिया….पैसे का घमंड है’, खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान

  • By TN15
  • June 6, 2026
‘वो शिक्षक नहीं माफिया….पैसे का घमंड है’, खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान

अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

  • By TN15
  • June 6, 2026
अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर बना छावनी, युवाओं की भारी भीड़ जुटी

  • By TN15
  • June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर बना छावनी, युवाओं की भारी भीड़ जुटी