आईआईटी गेट परीक्षा को स्‍थगित करने की मांग

सरिता मौर्य

नई दिल्ली। साल 2022 के शुरुआती महीनों में कई प्रतियोगी परीक्षाएं होने वाली हैं। इसी बीच GATE 2022 परीक्षा भी आयोजित की गई है। लेकिन वहीं कोरोना का ओमीक्रॉन वेरिएंट कई राज्यों में बड़ी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में इस ओमीक्रॉन के खतरे से बचने के लिए सोशल मीडिया पर आईआईटी गेट परीक्षा के उम्मीदवारों ने परीक्षा को स्‍थगित करने की मांग की है।दरअसल मामला कुछ ऐसा है कि IIT GATE यानी की ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट टेस्‍ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा भारत की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। गेट परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है। इस साल भी यह परीक्षा 5 फरवरी 2022 से 13 फरवरी 2022 के बीच होने वाली है और इस साल इस परीक्षा में लगभग 8 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में परीक्षा में उम्‍मीदवारों की इतनी बड़ी संख्‍या और कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए इस परीक्षा के उम्मीदवारों ने फिलहाल इसे स्थगित करने की मांग की है। आपको बता दें इस मांग के लिए उम्मीदवारों ने एक ऑनलाइन याचिका भी चलाई है, जिसमें अब तक 23,000 से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। इन उम्मीदवारों की मांग है कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए फिलहाल GATE 2022 परीक्षा स्थगित कर दी जाए… क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का परीक्षा में शामिल होना कोरोना संक्रमण को बढ़ा सकता है।
बता दें कि गेट की ये परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती है। उसी हिसाब से इसमें कॉम्पिटीशन भी काफी हाई लेवल का रहता है। इंजीनियरिंग सेक्टर में रुचि रखने वाले ज्यादातर छात्र गेट परीक्षा की तैयारी जरूर करते हैं। इस साल गेट परीक्षा 2022 का आयोजन आईआईटी खड़गपुर कर रहा है। इस परीक्षा को पास करने के कई फायदे होते हैं जैसे… अगर आप बीटेक के बाद भी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं तो गेट परीक्षा पास करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Related Posts

CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

केंद्रीय शिक्षा माध्यमिक बोर्ड (CBSE) ने सभी स्कूलों…

Continue reading
 ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शिक्षक दिवस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?