जनपद में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 22 से-दो चरणों में चलेगा पखवाड़ा, पहला मोबेलाइजेशन चरण, दूसरा सेवा प्रदायगी

नोएडा । इस वर्ष पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 22 नवम्बर से शुरू होकर चार दिसम्बर तक चलेगा। हर वर्ष यह पखवाड़ा 21 नवम्बर से चार दिसम्बर तक मनाया जाता है लेकिन इस बार 21 को रविवार है। इस कारण इसका शुभारंभ 22 नवम्बर को होगा। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा का। डॉ. शर्मा ने बताया कि इस बार पुरुष नसबंदी पखवाड़ा की थीम है “पुरुषों ने परिवार नियोजन अपनाया, सुखी परिवार को आधार बनाया”। इसी थीम पर जिले में पुरुष नसबंदी को प्रोत्साहित किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा के अनुसार ने बताया कि प्रजनन स्वास्थ्य की दृष्टि से पुरुष नसबंदी बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह एक मामूली शल्य क्रिया है। महिला नसबंदी की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित भी है। पुरुष नसबंदी के लिए न्यूनतम संसाधनों एवं बुनियादी ढांचे की आवश्यकता होती है।

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) डा. भारत भूषण ने बताया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने पुरुष नसंबदी पखवाड़े के आयोजन के लिए दिशा निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने बताया पुरुष नसबंदी पखवाड़ा ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर दो चरणों में मनाया जाएगा। प्रथम चरण में 22 से 28 नवम्बर तक मोबेलाइजेशन चरण होगा। इसमें परिवार नियोजन के स्थाई साधन नसबंदी को अपनाने के लिए पुरुषों की काउंसलिंग की जाएगी। इसके बाद दूसरा चरण सेवा प्रदायगी होगा, जो 29 नवम्बर से चार दिसम्बर तक चलेगा। इसमें इच्छुक व पंजीकृत लाभार्थियों को नसबंदी की सेवा प्रदान की जाएगी।

डा. भारत भूषण ने बताया- नसबंदी पखवाड़े के दौरान परिवार क्ल्याण की अन्य गतिविधियां यथावत संचालित की जाएंगी। इच्छुक दम्पति को अन्य गर्भनिरोधक साधन- महिला नसबंदी, अंतराल एवं पोस्टपार्टम आईयूसीडी, अंतरा छाया भी उनकी इच्छानुसार उपलब्ध कराये जाएंगे। उन्होंने बताया 21 नवम्बर को रविवार होने के कारण इस बार खुशहाल परिवार दिवस भी 22 नवम्बर को मनाया जाएगा।

परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया पखवाड़े को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय बैठक की जाएगी। गांव में चौपाल चर्चा होगी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर इसका प्रचार प्रसार करेंगी। उन्होंने बताया पुरुष नसबंदी कराने पर शासन की ओर से प्रोत्साहन राशि के रूप में जनपद में 2000 रुपये दिये जाते हैं। यह राशि लाभार्थी के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। इसी तरह प्रसव के बाद नसबंदी कराने पर महिला को 2200 रुपये और सामान्य रूप से महिला नसबंदी कराने पर 1100 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

 

Related Posts

Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

Continue reading
Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

के अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, ‘सभी को लगता है कि वो विजय की तरह…’

  • By TN15
  • June 5, 2026
के अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, ‘सभी को लगता है कि वो विजय की तरह…’

US-Pakistan Relations: ‘मजबूत पाकिस्तान अमेरिका के लिए…’, ट्रंप की दूत नताली ने क्या कहा, चौड़ी हो गई शहबाज शरीफ की छाती

  • By TN15
  • June 5, 2026
US-Pakistan Relations: ‘मजबूत पाकिस्तान अमेरिका के लिए…’, ट्रंप की दूत नताली ने क्या कहा, चौड़ी हो गई शहबाज शरीफ की छाती

BJP से इस्तीफे के बाद के अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, बोले – ‘मेरे मन में PM मोदी के लिए…’

  • By TN15
  • June 5, 2026
BJP से इस्तीफे के बाद के अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, बोले – ‘मेरे मन में PM मोदी के लिए…’

नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई ये कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म, ‘कारा’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ नंबर 1 पर जमाया कब्जा

  • By TN15
  • June 5, 2026
नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई ये कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म, ‘कारा’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ नंबर 1 पर जमाया कब्जा

Khan Sir News: खान सर कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार? पटना के कदमकुआं थाने में FIR दर्ज

  • By TN15
  • June 5, 2026
Khan Sir News: खान सर कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार? पटना के कदमकुआं थाने में FIR दर्ज

फिर चर्चा में आई ‘मैं ठाकुर हूं’ बोलने वाली बैंक कर्मचारी आस्था सिंह, छेड़छाड़ का लगाया है आरोप

  • By TN15
  • June 5, 2026
फिर चर्चा में आई ‘मैं ठाकुर हूं’ बोलने वाली बैंक कर्मचारी आस्था सिंह, छेड़छाड़ का लगाया है आरोप