Site icon Thenews15.in

मोतिहारी बालिका गृह से 9 लड़कियां फरार, 2 बरामद, अन्य की तलाश जारी

मोतिहारी। शहर के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित बालिका गृह से कल नौ लड़कियों के फरार होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई।इसकी सूचना मिलते ही एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लड़कियों को बरामद कर लिया। जबकि सात अन्य लड़कियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। वहीं इधर, एक साथ इतनी बच्चियों के फरार होने पर बालिक गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि इस मामले की खबर मिलते ही एसपी ने छतौनी थानाध्यक्ष को लड़कियों के बरामदगी का टास्क सौंपा। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लड़कियों को बरामद कर लिया। वहीं पुलिस अन्य सात लड़कियों को ढूंढ़ने की कोशिश कर रही है।
इस पूरे में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि ‘घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर लड़कियों की तलाश शुरु की गई। सदर एएसपी शिखर चौधरी के नेतृत्व में हमलोगों ने कार्रवाई करते हुए दो लड़कियों को बरामद कर लिया है। अन्य लड़कियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बालिका गृह से भागी अन्य लड़कियों को भी बरामद कर लिया जाएगा।

Exit mobile version