1664 – 2667 – छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुख्य वास्तुकार हिरोजी इंदुलकर की देखरेख में 1664–1667 के बीच कुरटे द्वीप पर सिंधुदुर्ग किले का निर्माण कराया।
1716 – अमेरिका में पहली बार किसी शेर को प्रदर्शनी में रखा गया।
1758 – ब्रिटेन ने फ्रांस के ड्यूक्वीसन किले पर कब्जा किया।
1866 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
1867 – अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।
1930 – जापान में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके रिकार्ड किये गये।
1936 – जर्मनी और जापान के बीच कोमिंटन विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1941 – लेबनान को फ्रांस से आजादी मिली।
1948 – भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई।
1949 – स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किये तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।
1960 – टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।
1965 – फ्रांस ने अपना पहला सेटेलाइट लांच किया।
1975 – सूरीनाम आज ही के दिन आजाद हुआ था ।
1998 – पाकिस्तान ने अंधेरे में भी प्रहार कर सकने में सक्षम ‘भक्तर शिकन’ नामक नव विकसित टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2025 – अयोध्या मे श्री राम जन्म भूमि पर धर्म ध्वजा लहराई गई।
जन्मदिवस
1863 – गुमनाम नायक ठेबले उरांव का जन्म हुआ।
1890 – पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों में प्रमुख राधेश्याम कथावाचक का जन्म हुआ।
1890 – भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री सुनीति कुमार चटर्जी का जन्म हुआ।
1898 – मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार देवकी बोस का जन्म हुआ।
पुण्यतिथि
1879 – प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद और भारतीय संस्कृति के प्रचारक टी. एल. वासवानी का निधन हुआ।
1987 – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर रामास्वामी परमेस्वरन का निधन हुआ।
2014 – भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का निधन हुआ।
2015 – लोकतंत्र-प्रेमी न्यायाधीश नेकश्याम शमशेरी का निधन हुआ।

