मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अपने पद से दिया इस्तीफा

दिल्ली मे अरविंद केजरीवाल सरकार  (Arvind Kejriwal) के दो मंत्रियों मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वही सूत्रों से मिलीं रिर्पोट के मुताबिक सीएम केजरीवाल ने दोनो का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया है। इस्तीफा देने वाले दोनों ही नेता अलग-अलग मामलों में आरोपी हैं. दरसअल बीते रविवार CBI ने मनीष मिसोदिया को शराब नीति के कथित घोटाले में गिरफ्तार कर लिया था।

जिसके बाद उन्हें 27 फरवरी को राउज़ एवेन्यु कोर्ट में पेश किया गया था,जहा पर एजेंसी के कहने पर कोर्ट ने सिसोदिया को 5 दिन की रिमांड पर भेजा है। जिसके बाद आज मनीष सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था लेकिन उन्हें वहा से भी कोई मदद नहीं मिली जिसके बाद अब वह हाई कोर्ट में तहरीर देंगे। केजरीवाल के बाद आम आदमी पार्टी में मनीष सिसोदिया ही सबसे बड़े नेता है। मनीष सिसोदिया के पास दिल्ली सरकार के कुल 33 में से 18 विभाग थे। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि उनका काम कौन संभालेगा। केजरीवाल के एक और मंत्री सत्येंद्र जैन पहले से जेल में हैं।

जैन के पास स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, गृह, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और जल संसाधन जैसे मंत्रालय थे, जिन्हें सिसोदिया को सौंप दिया गया था। सिसोदिया के पास शिक्षा, लोक निर्माण, वित्त, आबकारी जैसे सबसे अहम विभाग थे।फरवरी 2020 में मुख्यमंत्री केजरीवाल के अपने बाकी विभाग छोड़ दिए थे। फरवरी 2020 में मुख्यमंत्री केजरीवाल के अपने बाकी विभाग छोड़ दिए थे। इसके बाद सिसोदिया इन विभागों को भी देख रहे थे। आम आदमी पार्टी में सिसोदिया के कद का नेता और अरविंद केजरीवाल का इतना भरोसेमंद व्यक्ति फिलहाल कोई नही है।

सूत्रों का दावा है कि दिल्ली सरकार में कोई नया मंत्री नहीं बनाया जाएगा। मनीष सिसोदिया के पास रहे कुछ विभाग राजकुमार आनंद और कुछ विभाग कैलाश गहलोत को दिए जाएंगे। गहलोत सरकार में सड़क और पर्यावरण मंत्री हैं। वहीं राजकुमार आनंद समाज कल्याण मंत्री हैं।

 

 

Related Posts

जयपुर में तेंदुए का ‘आतंकी’ अंदाज: दुकान में घुसा, शटर गिराया, फिर 3 घंटे का ड्रामा
  • TN15TN15
  • November 28, 2025

जयपुर के चांदपोल इलाके में कल्याण कॉलोनी की…

Continue reading
सीजेएम इरम हसन ने नारी निकेतन व श्रद्धानंद बाल आश्रम का किया निरीक्षण

करनाल, (विसु)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार