Goa Revolution Day : जब लोहिया की दी आवाज ने ले लिया था गोवा क्रांति का रूप

Goa Revolution Day : 18 जून 1946 को लोहिया ने पुर्तगालियों के खिलाफ गोवा के लोगोंं को आवाज उठाने के लिए किया था प्रेरित

Goa Revolution Day : देश में एक रणनीति के तहत आजादी की लड़ाई की कीमत और संघर्षपूर्ण इतिहास को दरकिनार कर युवाओं को कॉरपोरेट संस्कृति में ढाला जा रहा है। यही वजह है कि जिस गोवा का इतिहास संघर्षां से भरा है, उस गोवा को आज का युवा मौज-मस्ती के रूप में जानते हैं। युवाओं के लिए गोवा का मतलब समंदर की लहरों के बीच मौज-मस्ती, छुट्टी बिताने का खूबसूरत शहर मात्र है। गोवा के संघर्षपूण इतिहास और इसकी आजादी में दिये गये बलिदान से आज का युवा अनभिज्ञ है। गोवा पर पुर्तगालियों द्वारा थोपी गई गुलामी, उनके जुल्म और लूट के खिलाफ गोमंतकों के संघर्ष से वह अनजान है। गोवा की आजादी में लोहिया के योगदान को आम लोग ही क्या आज के समाजवादी भी न जानने को तैयार हैं और न ही समझने को।

Also Read : कहीं नये कृषि कानूनों जैसी नौबत न आये अग्निपथ योजना की!

देश के नायकों में डॉ. राम मनोहर लोहिया वह नाम है जो जिंदगी भर अन्याय के खिलाफ लड़ते रहे। जहां एक ओर लोहिया देश को अंग्रेजों से मुक्त करने के लिए आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे थे वहीं गोवा को पुर्तगालियों के शासन से मुक्त कराने के लिए भी उन्होंने मोर्चा संभाल लिया था। 18 जून 1946 को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने पुर्तगालियों के खिलाफ गोवा के लोगोंं को आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया था।

यहां क्लिक कर आप हमारे YouTube Channel पर जा सकते है

लोहिया के आह्वान के बाद गोवा की मुक्ति के लिये एक लम्बा आंदोलन चला। एक बड़े संघर्ष के बाद 19 दिसंबर 1961 को भारतीय सेना ने इस क्षेत्र को पुर्तगाली आधिपत्य से मुक्त कराया और गोवा को भारत में शामिल कर लिया गया। देश में जब 1946 में  यह माना जाने लगा कि अंग्रेजों को भारत को छोड़कर जाना ही पड़ेगा तब गोवा के बारे में देश के नेताओं का मानना था कि अंग्रेजों के साथ ही पुर्तगाली भी गोवा छोड़कर चले जाएंगे।

गोवा के मामले में राम मनोहर लोहिया इन नेताओं से इत्तेफाक नहीं रखते थे, उनको लगता था कि बिना संघर्ष के पुर्तगाली जाने वाले नहीं हैं। यही वजह थी कि डा. लोहिया ने 18 जून, 1946 को गोवा में डॉ. जुलियो मेनजेस के साथ एक सभा की,  जिसमें गोवा के हजारों लोगों ने भाग लिया। इन दोनों नेताओं ने उस दिन गांव वासियों में आजादी की लड़ाई का जज्बा भरा। एक ओजश्वी भाषण से लोहिया ने न केवल लोगों में आजादी के प्रति जोश भरा  बल्कि पुर्तगालियों के विरुद्ध एकजुट होने के लिए नेतृत्व भी किया। हालांकि इसका खामियाजा उन्हें जेल जाकर भुगतना पड़ा।

डॉ. लोहिया के नेतृत्व में गोवा के लोगों में आजादी का जज्बा जाग गया था। बड़े आंदोलन के बाद  भारतीय सेना के तीनों अंगों ने पुर्तगाली सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 19 दिसम्बर, 1961 को तत्कालीन पुर्तगाली गवर्नर मैन्यू वासलो डे सिल्वा ने भारत के सामने समर्पण कर दिया। क्योंकि दमन दीव भी उस समय गोवा का हिस्सा था, तो इस तरह दमन दीव भी आजाद हुआ। यह देश का लोहिया को याद करना ही है कि गोवा को आजादी 19 दिसम्बर को मिली पर 18 जून यानी कि क्रांति दिवस को ज्यादा याद करते हैं।

यह भी जमीनी हकीकत है कि 1961 में गोवा को आजादी तो मिल गई थी पर पूर्ण राज्य बनने में काफी समय लगा। आजादी के एक साल बाद चुनाव हुए और दयानंद भंडारकर गोवा के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री बने। जब महाराष्ट्र में विलय की बात आई तो गोवा में जनमत संग्रह हुआ और लोगों ने केंद्र शासित प्रदेश के रूप में रहना पसंद किया। वर्ष 1987 की 30 मई को गोवा भारत का 25वां पूर्ण राज्य बना। हर साल 18 जून को गोवा क्रांति दिवस मनाया जाता है। इसमें दो राय नहीं कि समाजवाद के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया के बिना गोवा की आजादी अधूरी मानी जाएगी।

वैसे तो देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिल गई थी पर आजाद भारत के एक हिस्से पर कई पुर्तगालियों का कब्ज़ा रहा। पुर्तगालियों के कब्जे से गोवा को आज़ाद कराने में 14 बरस लग गए थे। डॉ. राम मनोहर लोहिया द्वारा लाई गई एक क्रांति ने गोवा की आज़ादी को बल दिया और 19 दिसंबर 1961 को भारतीय सेना ने यहां आक्रमण किया और इस क्षेत्र को पुर्तगालियों के शासन से आज़ाद कराया। इसे बाद ही गोवा भारत में शामिल हुआ था। यह लोहिया का प्रयास ही था कि 18 जून को Goa Revolution Day के रूप में मनाया जाता है।  :

  • Related Posts

    कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!
    • TN15TN15
    • March 18, 2026

    टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इन…

    Continue reading
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी