Site icon Thenews15.in

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 21 महिला रेल कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पाटलिपुत्र रेल परिसर, दीघा में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह एवं अन्य सदस्याओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्यालय हाजीपुर एवं विभिन्न मंडलों से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसका सभागार में उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया।

समारोह के दौरान संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह ने अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए 21 महिला रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। विशेष रूप से पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल की सुश्री पिंकी कुमारी (प्वाइंट्समैन) को उनके विशिष्ट योगदान के लिए विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें इससे पूर्व रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन, नई दिल्ली द्वारा भी पुरस्कृत किया जा चुका है।

इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती रंजना कुमार, सचिव श्रीमती मिनाक्षी कुमार, कोषाध्यक्षा श्रीमती अर्चना चौधरी, संयुक्त सचिव श्रीमती प्रियंका सिंह सहित संगठन की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Exit mobile version