रणधीर जायसवाल ने कहा, “पहला ग्रुप 73 लोगों का है जो त्रिशूली-1 पावर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. फिर, तमिलनाडु के 37 और 49 नागरिकों के दो अलग-अलग ग्रुप, जो सम्राट और फ्लाई एवरेस्ट ट्रैवल्स के ज़रिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे। पश्चिम बंगाल के 32 भारतीय नागरिकों का एक ग्रुप है जो रसुवा जिले में तिमुरे में सम्राट ट्रैवल्स की मदद से यात्रा पर गए थे. फिर, अलग-अलग राज्यों के 61 भारतीय नागरिकों का एक ग्रुप और फिर केरल के 33 भारतीय नागरिकों का एक ग्रुप है. ये पांच बड़े ग्रुप हैं, जिनमें कुल मिलाकर 288 लोग हैं।
प्रवक्ता ने कहा, ”भारत ने राहत बचाव सामग्री 2 विमानों में नेपाल भेजी है. 10 टन रिलीफ मैटेरियल की मदद भेजी गई है. दूसरा विमान 37.5 टन रिलीफ़ मैटेरियल के साथ आज सुबह रवाना हुआ है। इसमें 8 टन मेडिसिन है. नेपाल के अनुरोध पर भारत राहत सामग्री भेज रहा है।
चीन में 200 भारतीय फंसे, 21 रेस्क्यू’, नेपाल बाढ़ पर MEA ने दी डिटेल्स
रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम बचाव और राहत के कामों में मदद के लिए बेली ब्रिज भी तैयार कर रहे हैं। हमने विदेश मंत्रालय में एक कंट्रोल रूम बनाया है, जो चौबीसों घंटे काम करेगा। हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर की डिटेल्स हमारे X हैंडल पर डाली जा रही हैं और वे आपको जल्द ही मिल जाएंगी।
उन्होंने कहा कि काठमांडू और बीजिंग दोनों जगहों पर हमारी एम्बेसी ने भी 24/7 हेल्पलाइन शुरू की हैं. हम उन राज्य सरकारों के भी संपर्क में हैं जहां से लोग कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए गए थे और हम गृह मंत्रालय के जरिए उनके साथ कोऑर्डिनेट कर रहे हैं।
क्या भारत बनाएगा फील्ड हॉस्पिटल?
नेपाल बाढ़ में अब तक 270 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. वहीं 1000 से अधिक लोग लापता हैं. यहां युद्ध स्तर पर राहत-बचाव ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

