नर्मदा नदी में बस गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई

0
221
Spread the love

मध्य प्रदेश के धार जिले में यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई है। इस हादसे में 12 यात्रियों की जान चली गई है, जबकि 15 लोगों को जीवित बाहर निकाल लिया गया है। महाराष्ट्र से इंदौर आ रही बस जिले के खलघाट में अनियंत्रित होकर नर्मदा में जा गिरी, जिसमें 50 से अधिक लोग सवार थे। मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

नर्मदा में धारा तेज होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है।  मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोवम मिश्रा ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार की रोडवेज की बस थी। इंदौर से पूणे जा रही थी। मां नर्मदा के पुल पर ब्रेक फेल हुआ या स्टीयरिंग फेल हुआ। यह जांच का विषय है। 50-55 सवारियों होने की खबर है। यह हादसा आगरा-मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर हुआ यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल से 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी है, वह दो जिलों धार और खरगोन की सीमा पर बना है। आधा हिस्सा खलघाट और आधा हिस्सा खलटाका में है। खरगोन से भी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here