जम्मू-कश्मीर में छापेमारी के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के 10 ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस की प्रदेश जांच एजेंसी (एसआईए) ने कश्मीर के दक्षिण और मध्य जिलों में कई जगहों पर रात भर छापेमारी कर दस लोगों को गिरफ्तार किया

द न्यूज 15
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर पुलिस की प्रदेश जांच एजेंसी (एसआईए) ने प्रतिबंधित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGW) भी कहा जाता है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरी कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस की नव गठित एजेंसी एसआईए द्वारा की गई है।
बता दें कि, एसआईए का गठन हाल ही में किया गया था। साथ ही इसे आतंकवाद और अलगाववाद से जुड़े अपराधों की जांच करने का अधिकार दिया गया है। अधिकारियों ने ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एसआईए ने कश्मीर के दक्षिण और मध्य जिलों में विभिन्न स्थानों पर रात भर छापे मारे और इस दौरान दस लोगों को गिरफ्तार किया गया।
जैश कमांडरों से ले रहे थे निर्देश: अधिकारियों ने इस मामले पर कहा कि एसआईए द्वारा जांच के दौरान 10 ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जो कि प्रतिबंधित आतंकी समूह के लिए स्वतंत्र रूप से या स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहे थे। हालांकि, दोनों को एक-दूसरे की गतिविधियों की जानकारी नहीं थी और वह सीधे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कमांडरों से निर्देश ले रहे थे।
इन कामों को दे रहे थे अंजाम: एक अधिकारी ने बताया कि, इन लोगों का मॉड्यूल कुछ इस तरह काम कर रहा था कि अगर किसी भी गुट का कोई सदस्य पकड़ा भी जाए तो नेटवर्क का खुलासा न हो। अधिकारी के मुताबिक, इस मॉड्यूल पर काफी दिनों से निगरानी रखी जा रही थी। साथ ही जिन लोगों को पकड़ा गया है वह दक्षिण-मध्य कश्मीर इलाके में हथियार पहुंचाने, युवाओं को अपने साथ जोड़ने और पैसों की व्यवस्था करने का काम कर रहे थे।
यह चीजें की गई जब्त: अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किये गए लोगों के पास से मोबाइल फोन, बैंकों के कुछ कागजात, सिम कार्ड और एक डमी पिस्टल भी बरामद की गई है। साथ ही अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार लोगों में एक ऐसा व्यक्ति भी शामिल है, जिसके घर पर 4 अप्रैल, 2020 को चार आतंकवादी मारे गए थे।
मॉड्यूल में कुछ छात्र भी शामिल: अधिकारियों के मुताबिक, इन ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGW) का मुख्य उद्देश्य दक्षिण और मध्य कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करना था। यह लोग स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों की भर्ती कर रहे थे, क्योंकि उनमें से कुछ खुद छात्र हैं। साथ ही इनके पास कुछ डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा जा रहा है।

Related Posts

युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

Continue reading
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

BJP ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

  • By TN15
  • March 17, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

  • By TN15
  • March 17, 2026
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

  • By TN15
  • March 17, 2026
हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

  • By TN15
  • March 17, 2026
मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

  • By TN15
  • March 17, 2026
टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

  • By TN15
  • March 17, 2026
वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार