माहेश्वरी समाज, नोएडा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

प्रेस विज्ञप्ति
माहेश्वरी समाज, नोएडा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
माहेश्वरी समाज, नोएडा की ओर से 10 अगस्त 2024, शनिवार को सैक्टर 6 स्थित इंदिरा गांधी कलाकेन्द्र में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाज के परिवार के सदस्यों की ओर से नई एवं पुरानी शैली के विभिन्न नृत्यों की बहुत ही सुन्दर एवं मनमोहक प्रस्तुति प्रकर्ति के नो रसों को प्रदर्शित करते हुए नवरस की थीम पर पेश की गई। विविधताओं से भरे हुए इस मनोरंजक कार्यक्रम में सुन्दर हास्य नाटिका की प्रस्तुति भी की गई। सभी दर्शक इस नाट्य मंचन का आनंद लेते हुए हास्य रस में सरोबार हो गए। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही समाज के 45 प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान भी किया गया। विधि परवाल को 12th में 96% अंक लाकर समाज को गौरवान्वित करने के लिए पुरस्कृत किया गया। समाज के 2 अन्य छात्रों, रौनक दमानी एवं सोहम साराडा भी 12th में 95% से ज्यादा अंक लाने पर पुरस्कृत किया गया। नव्या झंवर, अंशिका मालपानी, अश्लेशा डागा, मनन बिहाणी ने इस वर्ष कक्षा 10 में 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किये। समाज के सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर एनसीआर के कई गणमान्य माहेश्वरी नागरिको एवं नोएडा की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया। माहेश्वरी समाज समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम करता रहता है। इन आयोजनो से संस्था की विभिन्न प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

संस्था के अध्यक्ष अरविन्द सांवल ने सभी अथितियों का स्वागत करते हुए कहा की आज माहेश्वरी समाज सभी क्षेत्रो में देश की प्रगति में अग्रणीय रूप से भागीदार है। समाज को आज के परिवेश के अनुरूप देश की जवलंत समस्याओं के समाधान में अपनी भागीदारी बढ़नी चाहिए। उन्होंने युवा वर्ग को इसके लिए आगे आने का आवाहन किया।

संस्थापक अध्यक्ष आर पी सोनी जी ने संस्था की और से किये गए कल्याण कार्यो की जानकारी देते हुए बताया की माहेश्वरी समाज नोएडा, समाज के विभिन्न वर्गों के उथ्थान के लिए निरन्तर कार्यरत है।

महासचिव दिलीप बाहेती एवं कोषाध्यक्ष अजित परवाल ने कार्यक्रम के सफल संयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को ध्यन्यवाद दिया। साथ ही सुन्दर सजावट एवं संस्कर्तिक आयोजन में विभिन्न सहयोग के लिए संगीता चांडक, कविता मूंदड़ा, राधा दमानी एवं रंजना लखोटिया का आभार किया। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए विजय सोनी, कपिल लखोटिया, श्यामसुंदर सोनी, गिरीश माहेश्वरी, प्रकाश इनाणी, दिनेश माहेश्वरी, दिनेश चांडक, नितिन झंवर, विजय मालपानी एवं सभी युवा सदस्यों एवं महिला सदस्यों को बधाई देते हुए धन्यवाद दिया एवं सभी आगंतुक अथितियों को सुरुचि पूर्ण भोजन के लिए आमंत्रित किया। काय्रक्रम में सम्मिल्लित माहेश्वरी समाज के सदस्य अनिल लाहोटी, आर एन मालू, डॉ रवि मोहता, राकेश माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी, नरेश सोढानी, नंद्किशोर चांडक, के के सादानी, रविन्द्र मूंदड़ा, रमाकांत माहेश्वरी, प्रभात माहेश्वरी, पवन शर्मा, नरेन्द्र पंफालिया, बालमुकुन्द माहेश्वरी, दीपक भण्डारी, अशोक बियाणी, ओ पी अजमेरा, एन के मालपानी आदि मुख्य थे।

भवदीय
प्रकाश ईनाणी
9811772244

  • Related Posts

    भारत की नई शासन-व्यवस्था की संरचना

    सुहास पल्शिकर  —भारत का मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य एक…

    Continue reading
    दलित राजनीति को डॉ. बी. आर. अम्बेडकर से सीख  नया क्रांतिकारी एजेंडा अपनाना होगा

    एस आर दारापुरी   स्वतंत्र भारत में दलित राजनीति…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    के अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, ‘सभी को लगता है कि वो विजय की तरह…’

    • By TN15
    • June 5, 2026
    के अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, ‘सभी को लगता है कि वो विजय की तरह…’

    US-Pakistan Relations: ‘मजबूत पाकिस्तान अमेरिका के लिए…’, ट्रंप की दूत नताली ने क्या कहा, चौड़ी हो गई शहबाज शरीफ की छाती

    • By TN15
    • June 5, 2026
    US-Pakistan Relations: ‘मजबूत पाकिस्तान अमेरिका के लिए…’, ट्रंप की दूत नताली ने क्या कहा, चौड़ी हो गई शहबाज शरीफ की छाती

    BJP से इस्तीफे के बाद के अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, बोले – ‘मेरे मन में PM मोदी के लिए…’

    • By TN15
    • June 5, 2026
    BJP से इस्तीफे के बाद के अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, बोले – ‘मेरे मन में PM मोदी के लिए…’

    नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई ये कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म, ‘कारा’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ नंबर 1 पर जमाया कब्जा

    • By TN15
    • June 5, 2026
    नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई ये कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म, ‘कारा’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ नंबर 1 पर जमाया कब्जा

    Khan Sir News: खान सर कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार? पटना के कदमकुआं थाने में FIR दर्ज

    • By TN15
    • June 5, 2026
    Khan Sir News: खान सर कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार? पटना के कदमकुआं थाने में FIR दर्ज

    फिर चर्चा में आई ‘मैं ठाकुर हूं’ बोलने वाली बैंक कर्मचारी आस्था सिंह, छेड़छाड़ का लगाया है आरोप

    • By TN15
    • June 5, 2026
    फिर चर्चा में आई ‘मैं ठाकुर हूं’ बोलने वाली बैंक कर्मचारी आस्था सिंह, छेड़छाड़ का लगाया है आरोप