पार्टी को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूती प्रदान करने हेतु चलाया जा रहा सदस्यता अभियान -केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

पार्टी में सक्रिय सदस्य बनने के लिए रखा 100 प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य

सदस्यता अभियान का मकसद जनहित कार्य के लिए संगठन को मजबूत करना-केंद्रीय मंत्री

करनाल, (विसु)। केन्द्रीय उर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने सदस्यता अभियान को लेकर आज भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत करने के लिए एवं पार्टी में सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए 100 प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सदस्यता अभियान का मकसद जनहित कार्य के लिए संगठन को मजबूत करना है। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में करनाल जिला के कार्यकर्ताओं का शत-प्रतिशत योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अब हरियाणा में 50 लाख प्राथमिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को हासिल कर लेगी। सदस्यता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ पार्टी के कार्यों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही पार्टी की योजनाओं का लाभ दिलाने में भी लोगों की मदद कर रहे हैं।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हर कार्यकर्ता के लिए अपने बूथ पर 250 सदस्य बनाने जरूरी हैं। ज्यादा प्राथमिक सदस्य बनने वाले कार्यकर्ताओं का आने वाले संगठन की रचना में अहम रोल होगा। उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने हर बूथ पर 250 से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया गया है। हरियाणा में 50 लाख लोगों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है जिसे हम जल्द ही पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का मूल मकसद पार्टी को मजबूत करना है और मजबूत संगठन की ताकत से जनसेवा करना है।
उन्होंने इस अवसर पर सदस्यता अभियान से संबंधित जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बृज गुप्ता सहित जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, सदस्यता अभियान करनाल जिला संयोजक निर्मला बैरागी, जिला सहसंयोजक एवं जिला महामंत्री सुनील गोयल असंध विधानसभा प्रमुख यशपाल ठाकुर, इंद्री विधानसभा सदस्यता अभियान प्रमुख प्रवीण लाठर, जिला उपाध्यक्ष,पूर्व विधायक रमेश कश्यप, पूर्व मेयर नगर निगम करनाल रेणु बाला गुप्ता, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग,सांसद प्रतिनिधि कविन्द्र राणा, जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    विनाश के पाँच तोप : शिक्षा से तहसील तक

    शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, थाना और तहसील जैसे पाँच संस्थानों की विफलता गंभीर चिंता का विषय है। शिक्षा अब ज्ञान नहीं, कोचिंग और फीस का बाजार बन चुकी है। स्वास्थ्य सेवाएँ…

    मुख्यमंत्री ने वीर कुंवर सिंह आज़ादी पार्क और एयर शो स्थल का किया निरीक्षण

    -23 अप्रैल को पटना में होगा ऐतिहासिक शौर्य दिवस समारोह पटना ।दीपक/आनंद । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शहीद वीर कुंवर सिंह आज़ादी पार्क का निरीक्षण किया और आगामी 23…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेयर पद इस तरह से बीजेपी की झोली में डाल देना तो कायरता है केजरीवाल जी ?

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 7 views
    मेयर पद इस तरह से बीजेपी की झोली में डाल देना तो कायरता है केजरीवाल जी ?

    ताबूत की कीलें

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 9 views
    ताबूत की कीलें

    सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत कर वर-वधु को दिया आशीर्वाद

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 7 views
    सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत कर वर-वधु को दिया आशीर्वाद

    जीविका दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 9 views
    जीविका दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

    मैट्रिक में बेहतर अंक लाने वाले छात्रा को किया सम्मानित

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 7 views
    मैट्रिक में बेहतर अंक लाने वाले छात्रा को किया सम्मानित

    महिला संवाद कार्यक्रम से मिली नई उड़ान

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 8 views
    महिला संवाद कार्यक्रम से मिली नई उड़ान