ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस जल्द ही एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ के साथ इंडियन सिनेमा में कमबैक करेंगी तो वहीं इस ग्लोबल स्टार ने अब खुलासा किया है कि वे एक और बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं। ,दिलचस्प बात ये है कि इस अपकमिंग प्रोजेक्ट में प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।
हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका चोपड़ा
दरअसल ‘फॉर्च्यून इंडिया’ के साथ हाल ही में हुई बातचीत में प्रियंका ने कन्फर्म किया कि वह हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली के साथ काम करने वाली हैं। हालांकि, उन्होंने इस प्रोजेक्ट के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी और फ़िलहाल इसे सीक्रेट ही रखा है। इस एनाउंसमेंट के साथ फैंस इन दोनों अदाकारों को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हो गए हैं, वहीं कुछ लोगों का अनुमान हैं कि दोनों किसी फ़िल्म प्रोजेक्ट में साथ आ रही हैं. तो वहीं कई का कहना है कि वे कोई ब्रांड कैंपेन या फिर कोई ह्यूमनेटेरियन वर्क के लिए साथ आ रही हैं। वहीं इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने हॉलीवुड की उन महिलाओं के बारे में भी बात की जिनसे वह इंस्पायर होती हैं, उन्होंने एंजेलिना जोली, पेनेलोप क्रूज़ और सलमा हायेक का नाम लिया।
इंडयन सिनेमा मे कमबैक कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा
बता दें कि यह अपडेट प्रियंका के करियर के एक अहम पड़ाव पर आया है, क्योंकि वह सात साल के लंबे ब्रेक के बाद भारतीय फ़िल्मों में वापसी की तैयारी कर रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनने वाली बड़े बजट की एक्शन-एडवेंचर फ़िल्म ‘वाराणसी’ में नज़र आएंगी। 1200 से 1400 करोड़ के बजट वाली यह फ़िल्म अब तक की सबसे महंगी भारतीय फ़िल्मों में से एक मानी जा रही है. दुनिया भर में फैले इस प्रोजेक्ट की शूटिंग जॉर्जिया, अंटार्कटिका, अफ्रीका और हैदराबाद जैसी कई जगहों पर की गई है. बता दें कि ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल, 2027 को दुनिया भर में रिलीज़ होने वाली है।
कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी बिजी हैं प्रियंका चोपड़ा
एस.एस. राजामौली के निर्देशन वाली इस फ़िल्म के अलावा, प्रियंका के पास कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स भी हैं. वह ‘द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स’ और ‘पाइरेट्स ऑफ़ द कैरिबियन’ फ़्रैंचाइज़ी के लिए मशहूर ऑरलैंडो ब्लूम के साथ एक PPP को-प्रोडक्शन फ़िल्म में काम करेंगी, वह फ़िल्ममेकर मीरा नायर की बायोग्राफ़िकल ड्रामा फ़िल्म ‘अमरी’ से भी जुड़ी हुई हैं।

