सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि डी. अंगमो ने सफदरजंग अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को पत्र लिखकर उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल ने मेडिकल जांच रिपोर्ट की कॉपी देने से इनकार कर दिया और वांगचुक की निगरानी कर रहे नियमित डॉक्टरों को भी मिलने की अनुमति नहीं दी गई। पत्र में कहा गया कि वांगचुक का पोटेशियम स्तर 4.3 से घटकर 2.9 हो गया है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है। पारदर्शिता की कमी का हवाला देते हुए उन्होंने बेहतर इलाज के लिए दूसरे मेडिकल सेंटर में स्थानांतरित करने और जल्द डिस्चार्ज प्रक्रिया पूरी करने का अनुरोध किया है. इस बीच, अस्पताल और जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
पोटेशियम लेवल को लेकर जताई चिंता
पत्र में कहा गया है कि शनिवार सुबह अस्पताल की मेडिकल टीम ने बताया कि सोनम वांगचुक का पोटेशियम स्तर घटकर 2.9 रह गया है, जबकि 17 जुलाई की शाम 4:16 बजे हुई जांच में यह 4.3 था. इस अचानक आई गिरावट पर भी सवाल उठाए गए हैं।

