मेरठ। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षत्रिय समाज के लोग ठाकुर राहुल मुल्हैड़ा के नेतृत्व में सीडीओ मैडम से मिलने के लिए गए सीडीओ मैडम छुट्टी पर थी PD सुनील कुमार जी से वार्ता हुई सुनील कुमार जी ने बताया कि सीडीओ मैडम ने कार्यदाही संस्था के लिए लिखित आदेश जारी कर चुकी हैं कि जितने भी जिले में 10-20 बोर्ड लगे हैं जिन पर जाति सूचक शब्द लिखे गए हैं उन जातिसूचक शब्दों को हटाया जाए एवं संबंधित बोर्ड जिस भी संस्था के अधीन है।
नगर पंचायत, नगर निगम या NHAI उनसे एनओसी लेकर के सीडीओ कार्यालय में जमा की जाए उसके बाद ही उनका भुगतान किया जाएगा। ऐसा न करने पर जो भुगतान हुआ है उसकी भी रिकवरी की जाएगी। उक्त कार्य के लिए PD महोदय ने 10 से 15 दिन का समय मांगा। जारी आदेश की कॉपी मांगने पर PD महोदय ने कहा कि आप 10, 15 दिन का इंतजार करें आपका काम हो जाएगा। इसी मामले में क्षत्रिय समाज की बैठक 3 अगस्त दिन रविवार को होगी।उपस्थित रहे ठा० राहुल मुल्हैड़ा, देवराज सिंह पुंडीर, विजय राघव, श्याम सिंह चौहान, चंदन सिंह पटवाल, पवन पुंडीर, शिव कुमार सोम, देवराज सोम, विनोद परमार आदि मौजूद थे।

