सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

0
3
Spread the love

मुजफ्फरपुर। महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय के कला एवं संस्कृति विभाग के द्वारा होली पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर कनुप्रिया के संबोधन से हुई। सर्वप्रथम बीएड विभाग के श्रीनिवास सुधांशु और संगीत विभाग की छात्राओं ने होली के पर्व में सुरों के रंगों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रोफेसर किरण झा, डॉक्टर प्रियम फ्रांसिस, डॉ सदफ,डॉक्टर श्वेता सिंह और डॉ आभा रानी ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आयोजन कला एवं संस्कृति विभाग के सदस्यों प्रोफेसर स्वस्ति वर्मा, डॉक्टर अनुराधा सिंह, डॉक्टर प्रियम फ्रांसिस, डॉक्टर सदफ और डॉ रिंकू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर कनुप्रिया के साथ-साथ प्रोफेसर कुमारी सरोज, प्रोफेसर किरण झा, प्रोफेसर स्वस्ति वर्मा, डॉक्टर अनुराधा सिंह, डॉक्टर नीलरेखा, डॉक्टर देवश्रुति घोष, डॉ नवनीता, डॉक्टर अर्चना,डॉक्टर नीरजा, डॉक्टर सरिता, डॉक्टर श्वेता सिंह, डॉक्टर दीपमाला, डॉक्टर सुजाता, डॉक्टर नूतन, डॉक्टर आशा सिंह यादव के साथ-साथ तमाम शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here