Site icon Thenews15.in

पी.डी.ए के हक को लेकर जन पंचायत 17 अगस्त बुढ़ाना में, गरजेंगे सपा प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र पाल

शाहपुर -(मु.नगर ) .समाजवादी पार्टी के बुढ़ाना विधान सभा अध्यक्ष अकरम खान ने जानकारी देते हुए कहा की आगामी 17 अगस्त को समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अरविन्द कुमार सिंह (पूर्व सांसद ) द्वारा लेटर जारी किया गया है, जिसमे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल पी.डी.ए जनपंचायत बुढ़ाना में सम्मलित होकर पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक के हक़ ओर अधिकार को लेकर सरकार की गलत नीतियों पर गरजेंगे!
अकरम खान ने बताया की बुढ़ाना विधान सभा से सतेंद्र पाल द्वारा पी,डी,ए जनपंचायत को लेकर क्षेत्र में पूर्व 2 महीने से गांव दर गांव 10 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर भ्रमण कर रहें थे, जो किन्ही कारणों से कार्यक्रम रद हो गया था,सपा नेता सतेंद्र पाल की क्षेत्र में लगातार सम्पर्क सूत्र को देखते हुवे पार्टी कार्यलय लखनऊ से 17 अगस्त 2025 को कार्यक्रम की अनुमति दी गई है,जिसको लेकर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी समेत जिला एवं विधान सभा के नेतागणो में ख़ुशी की लहर हो गई है,एवं जन पंचायत की तैयारियां जोरो पर है!
Exit mobile version