Site icon Thenews15.in

“नोएडा में होगा अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन का प्रथम विराट वैश्य महासम्मेलन” देव मणि शुक्लष्ट्रीय वैश्य संगठन का प्रथम विराट वैश्य महासम्मेलन आगामी 31 अगस्त 2025 (रविवार) को नोएडा सेक्टर 74 स्थित वेडिंग क्राउन में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक महासम्मेलन में भारत की सबसे बड़ी पंचायत, लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। आमंत्रित प्रमुख अतिथि: नंद गोपाल गुप्ता”नंदी” (औद्योगिक विकास मंत्री, उत्तर प्रदेश),माननीय नितिन अग्रवाल (आबकारी मंत्री, उत्तर प्रदेश), माननीय कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री, कौशल विकास), अतुल गर्ग (सांसद गाजियाबाद एवं पूर्व मंत्री),श्रीमती रुचि वीरा (सांसद, मुरादाबाद),डॉ. अनिल अग्रवाल (पूर्व राज्यसभा सांसद), कैप्टन विकास गुप्ता (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त), गोपाल कृष्ण अग्रवाल (राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा),डॉ. नीरज बोरा (विधायक, लखनऊ),अमित अग्रवाल (विधायक, मेरठ)श्रीमती मुक्ता राजा (विधायक, अलीगढ़)श्रीमती सुनीता दयाल (महापौरगाजियाबाद), प्रशांत सिंघल (महापौर,अलीगढ़) मयंक गोयल (जिला अध्यक्ष, भाजपा गाजियाबाद) नितिन गुप्ता (पूर्व राज्यमंत्री) मनोज गुप्ता (निवर्तमान महानगर अध्यक्ष) साथ ही,नगर पालिकाओं के अध्यक्ष एवं निर्वाचित सभासद भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। सम्मेलन की विशेषताएँ: विभिन्न जिलों, नगरों और कस्बों से लगभग 3000 प्रतिनिधि भाग लेंगे। महासम्मेलन में वैश्य समाज के सभी 378 उपवर्गों को एकजुट कर “रोटी-बेटी” संबंध और पारिवारिक एकता पर चर्चा होगी। जनसंख्या संतुलन, सामाजिक संरचना एवं वैश्य समाज की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर विमर्श होगा। स्वतंत्रता संग्राम और भारत के स्वर्णिम काल में वैश्य समाज के योगदान को रेखांकित किया जाएगा। रिटेल ट्रेड पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बढ़ते प्रभाव और मध्यम वर्ग की चुनौतियों पर रणनीति बनाई जाएगी। समाज की सरकार में नीतिगत भागीदारी को सशक्त करने पर विचार-विमर्श होगा। संगठन का वक्तव्य: राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने कहा – “आज के वैश्विक परिदृश्य में वैश्य समाज की एकजुटता अत्यंत आवश्यक है। इस महासम्मेलन का उद्देश्य समाज को मजबूत पारिवारिक और सामाजिक संबंधों से जोड़ना, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बढ़ाना और भविष्य के लिए ठोस रणनीति तैयार करना है।” प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय संरक्षक सतनारायण गोयल, महेश बाबू गुप्ता, सुधीर पोरवाल, संजय गुप्ता (माथुर वैश्य समाज के अध्यक्ष ), राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट नवीन कुमार, अमित पोरवाल, सचिन गुप्ता – युवा शक्ति, प्रदीप गोयल (अग्रवाल मित्र मंडल अध्यक्ष), बलराज गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। यह महासम्मेलन वैश्य समाज को राष्ट्रहित में एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।

“नोएडा में होगा अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन का प्रथम विराट वैश्य महासम्मेलन”

 

देव मणि शुक्ल

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन का प्रथम विराट वैश्य महासम्मेलन आगामी 31 अगस्त 2025 (रविवार) को नोएडा सेक्टर 74 स्थित वेडिंग क्राउन में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।

इस ऐतिहासिक महासम्मेलन में भारत की सबसे बड़ी पंचायत, लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
आमंत्रित प्रमुख अतिथि: नंद गोपाल गुप्ता”नंदी” (औद्योगिक विकास मंत्री, उत्तर प्रदेश),माननीय नितिन अग्रवाल (आबकारी मंत्री, उत्तर प्रदेश), माननीय कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री, कौशल विकास), अतुल गर्ग (सांसद गाजियाबाद एवं पूर्व मंत्री),श्रीमती रुचि वीरा (सांसद, मुरादाबाद),डॉ. अनिल अग्रवाल (पूर्व राज्यसभा सांसद), कैप्टन विकास गुप्ता (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त), गोपाल कृष्ण अग्रवाल (राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा),डॉ. नीरज बोरा (विधायक, लखनऊ),अमित अग्रवाल (विधायक, मेरठ)श्रीमती मुक्ता राजा (विधायक, अलीगढ़)श्रीमती सुनीता दयाल (महापौरगाजियाबाद), प्रशांत सिंघल (महापौर,अलीगढ़) मयंक गोयल (जिला अध्यक्ष, भाजपा गाजियाबाद)
नितिन गुप्ता (पूर्व राज्यमंत्री)
मनोज गुप्ता (निवर्तमान महानगर अध्यक्ष) साथ ही,नगर पालिकाओं के अध्यक्ष एवं निर्वाचित सभासद भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
सम्मेलन की विशेषताएँ:
विभिन्न जिलों, नगरों और कस्बों से लगभग 3000 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

महासम्मेलन में वैश्य समाज के सभी 378 उपवर्गों को एकजुट कर “रोटी-बेटी” संबंध और पारिवारिक एकता पर चर्चा होगी।
जनसंख्या संतुलन, सामाजिक संरचना एवं वैश्य समाज की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर विमर्श होगा।
स्वतंत्रता संग्राम और भारत के स्वर्णिम काल में वैश्य समाज के योगदान को रेखांकित किया जाएगा।
रिटेल ट्रेड पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बढ़ते प्रभाव और मध्यम वर्ग की चुनौतियों पर रणनीति बनाई जाएगी।

समाज की सरकार में नीतिगत भागीदारी को सशक्त करने पर विचार-विमर्श होगा।
संगठन का वक्तव्य:
राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने कहा –
“आज के वैश्विक परिदृश्य में वैश्य समाज की एकजुटता अत्यंत आवश्यक है। इस महासम्मेलन का उद्देश्य समाज को मजबूत पारिवारिक और सामाजिक संबंधों से जोड़ना, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बढ़ाना और भविष्य के लिए ठोस रणनीति तैयार करना है।”
प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल,
राष्ट्रीय संरक्षक सतनारायण गोयल, महेश बाबू गुप्ता, सुधीर पोरवाल, संजय गुप्ता (माथुर वैश्य समाज के अध्यक्ष ),
राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट नवीन कुमार, अमित पोरवाल, सचिन गुप्ता – युवा शक्ति,
प्रदीप गोयल (अग्रवाल मित्र मंडल अध्यक्ष), बलराज गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
यह महासम्मेलन वैश्य समाज को राष्ट्रहित में एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।

Exit mobile version