Site icon Thenews15.in

खेती से आर्थिक उन्नति की नई कहानी लिख रही ग्रामीण महिलाएं : डा. मधुसूदन कुंडू

ऑनस्पॉट समस्याओं का निदान करता कृषि ज्ञान वाहन

सुभाषचंद्र कुमार

समस्तीपुर। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित प्रसार शिक्षा निदेशालय में पदस्थापित निदेशक डा एमएस कुंडू ने बताया कि चतुर्थ कृषि रोड मैप के अंतर्गत कृषि ज्ञान वाहन को कृषि महिलाओं से अवगत कराया और वाहन की आधुनिक विशेषताओं के बारे में बताया। कृषि ज्ञान वाहन किस तरह वैज्ञानिक किसानों की खेती से संबंधित समस्याओं का निदान करते है। इस व्यवस्था से किसानों के सवाल पर ओनस्पार्ट जवाब दिया जाएगा।

कृषि ज्ञान वाहन पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में चरणबद्ध तरीकों से चलाया जाएगा तथा आधुनिक कृषि के प्रति किसानों को जागरूक किया जाएगा। कृषि महिलाओं तक पहुंच बनाने में ज्ञान वाहन की भूमिका को उजागर करने के लिए महिलाओं का अनुभवों को एक साथ लाने और साझा करने के लिए यह एक बहुत ही उपयोगी कार्यक्रम था।

बतादें कि “लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (कृषि में महिला) के तहत किया गया था और इसमें कृषि में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे विभिन्न वैज्ञानिक शामिल थे।

Exit mobile version