नोएडा के सेक्टर 11 स्थित भारतीय सोशलिस्ट मंच के प्रदेश कार्यालय पर मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती और क्रांतिकारी दुर्गा भाभी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान जातिवादी व्यवस्था से पीड़ित होकर आत्महत्या करने वाले आईपीएस पूरन कुमार को भी श्रद्धांजलि दी गई और निंदा प्रस्ताव पास किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जातिगत उत्पीड़न के कारण पूरन कुमार परेशान थे और देश में जातिगत उत्पीड़न का यह खेल बंद होना चाहिए।
इसके अलावा, रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि की हत्या की निंदा की गई और योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया गया। शोक सभा आयोजित कर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
इस मौके पर प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत,जिलाध्यक्ष देवेन्द्र गुर्जर, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र सिंह अवाना उपाध्यक्ष मौo यामीन,सुरेश केवट,पप्पू राम,सरफराज,गौरव मुखिया राजेन्द्र अवाना सलमान,मनोज, जगपाल आदि मौजूद रहे।

