Site icon Thenews15.in

अंजान व्यक्ति समझकर लाठी डंडों से हमला बोल दिया।

किरतपुर। रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली से रात्रि में घर आये दलित युवक को गांव में पहरा लगा रहे लोगों ने बिना सोचे समझे अंजान व्यक्ति समझकर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले में दलित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की सूचना पर ग्रामीणों ने सोमवार की रात्रि एंव मंगलवार की सुबह भनेड़ा पुलिस चौकी पर हंगामा किया। सीओ नजीबाबाद एंव एसपी ग्रामीण ने चौकी पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाया।तीन दिन पूर्व रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने रात्रि में गांव पहुंचे एक दलित युवक की गांव भनेड़ा चोरों से पहरेदारी कर रहे युवकों ने लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। जिसकी उपचार के दौरान सोमवार की रात्रि अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के भाई ने चार आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। गांव भनेड़ा निवासी दलित युवक मनोज 28 वर्ष पुत्र ऋषिपाल दिल्ली में रहकर रंगाई पुताई का काम करता है। बीती 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर मनोज दिल्ली से सुबह करीब चार बजे भनेड़ा बस स्टेंड पे उतरकर पैदल ही गांव में पहुंचा। जैसे ही वह बुद्ध बाजार में पहुंचा वैसे ही पहले से मौजूद पहरेदारी कर रहे कुछ युवकों ने अंजान व्यक्ति समझकर उसके ऊपर लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के भाई मिथुन ने बताया कि गंभीर रूप से घायल भाई को वह उपचार के लिए पहले सामुदायिक अस्पताल किरतपुर, फिर बिजनौर ले गए। जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया। तीन दिन बाद उपचार के दौरान मनोज की मौत हो गई। मृतक मनोज के भाई मिथुन ने चार आरोपियों शाने आलम, जावेद अली, अबु तालिब व मौ० जाहिद को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि नामजद चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। गांव में पूर्ण रूप से शांति है।

Exit mobile version